ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श और डेविड वाॅर्नर के युगांडा टीम के प्रति इस जैस्चर की हो रही है जमकर तारीफ, देखें फोटोज
टी20 वर्ल्ड कप में 5 जून को ओमान के खिलाफ मैच खेलेगी ऑस्ट्रेलिया
अद्यतन - जून 2, 2024 11:38 पूर्वाह्न

आईसीसी मैन्स टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 शुरू हो चुका है। पहला मैच यूएसए और कनाडा के बीच खेला गया। तो वहीं इस बार मल्टीनेशन टूर्नामेंट में पहली बार युगांडा टीम भाग ले रही है। दूसरी ओर, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले युगांडा टीम के साथ, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान मिचेल मार्श और सलामी बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर के जैस्चर की जमकर तारीफ हो रही है।
युगांडा टीम से मिले मार्श और वाॅर्नर
बता दें कि युगांडा टीम के टी20 वर्ल्ड कप में मैच शुरू होने से पहले मिचेल मार्श और डेविड वाॅर्नर टीम के साथ मिलते हुए नजर आए हैं, जिसकी फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही दोनों खिलाड़ियों के इस जैस्चर की जमकर तारीफ देखने को मिल रही है। इसके अलावा युगांडा टीम के साथ फोटो खिंचाने की फोटो पर भी फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
देखें मिचेल मार्श और डेविड वाॅर्नर की ये फोटो
Australia captain Mitchell Marsh and David Warner posed for photos with the players of the Uganda cricket team.
Beautiful from the Aussies👏
📸: Innocent Ndawula pic.twitter.com/aZAMyBQEs6
— CricTracker (@Cricketracker) June 2, 2024
दूसरी ओर, आपको युगांडा क्रिकेट टीम के बारे में जानकारी दें, तो अब वह 3 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलते हुए नजर आएगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में युगांडा कैसा प्रदर्शन करने वाली है।
साथ ही युगांडा टीम से मिलने के बाद मिचेल मार्श ने कहा- वह सचमुच एक स्पेशल मूमेंट था। ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जो इन वर्ल्ड कप में सिर्फ क्रिकेट के बारे में नहीं है। यह अवसर और टीमों द्वारा यहां आने का अधिकार अर्जित करने के बारे में है।
T20 World Cup 2024 के लिए युगांडा क्रिकेट टीम
ब्रायन मसाबा (कप्तान), साइमन सेसाज़ी, रोजर मुकासा, कॉसमास क्युवुता, दिनेश नकरानी, फ्रेड अचेलम, केनेथ वैसवा, अल्पेश रामजानी, फ्रैंक एनसुबुगा, हेनरी सेसेनडो, बिलाल हसुन, रॉबिन्सन ओबुया, रियाज़त अली शाह, जुमा मियाजी, रौनक पटेल।
रिजर्व: इनोसेंट म्वेबेज़, रोनाल्ड लुटाया।