टी-20 वर्ल्ड कप 2024, ग्रुप ए प्रीव्यू: भारत और पाकिस्तान के बीच कड़ी टक्कर, आयरलैंड भी उलटफेर में माहिर
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा
अद्यतन - मई 29, 2024 1:48 अपराह्न

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के आगाज होने में अब कुछ ही दिन शेष है। इस टूर्नामेंट में चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान ग्रुप ए में है। दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में 9 जून को न्यूयॉर्क में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। ग्रुप ए में भारत-पाकिस्तान के अलावा यूएसए, कनाडा और आयरलैंड भी है।
मेजबान यूएसए ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले शाकिब अल हसन की टीम को यूएसए ने गहरी चोट दी है। यूएसए ने पहले दो मैचों में जीत हासिल की और 2-0 की बढ़त बनाई। जबकि तीसरे टी-20 में बांग्लादेश ने अपनी साख बचाई। वहीं आयरलैंड की टीम में भी काबिलियत है कि वह बड़ा उलटफेर कर सकती है। उसने बड़े टूर्नामेंट में बड़ी टीमों को मात दी है।
टी-20 वर्ल्ड कप 2024, ग्रुप ए प्रीव्यू
भारत-
भारतीय टीम की घोषणा के बाद से बेस्ट प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा हो रही है। टीम में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो पहली बार वर्ल्ड कप खेलेंगे। ये युवा खिलाड़ी भारत को 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने में मदद करेंगे। टीम की स्पिन गेंदबाजी भी मजबूत नजर आ रही है। कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की वापसी हुई और लेकिन शायद ही वह एक साथ खेलते हुए नजर आए।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज