टी-20 वर्ल्ड कप 2024, ग्रुप ए प्रीव्यू: भारत और पाकिस्तान के बीच कड़ी टक्कर, आयरलैंड भी उलटफेर में माहिर
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा
अद्यतन - मई 29, 2024 1:48 अपराह्न
आयरलैंड-
आयरलैंड की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। पॉल स्टर्लिंग के नेतृत्व में उनके पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम बना है, जिसमें हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, रॉस अडायर और कर्टिस कैंफर शामिल हैं। वहीं मार्क अडायर और जोशुआ लिटिल पावरप्ले में गेंद से कहर बरपाने में सक्षम हैं। जबकि बेन व्हाइट और गैरेथ डेलानी स्पिन गेंदबाजी में विविधता लाते हैं। अगर ग्रुप स्टेज में आयरलैंड भारत या पाकिस्तान को मात देने में कामयाब होता है तो वह सुपर-8 के लिए मजबूत दावेदारी कर सकता है।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड की टीम
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो