Team India Squad For T20 World Cup 2024: इन 15 प्लेयर्स को मिल सकती है आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह
धोनी की कप्तानी में 2007 में भारत ने जीता था आखिरी बार टी-20 वर्ल्ड कप।
अद्यतन - जनवरी 16, 2024 10:57 पूर्वाह्न
11) कुलदीप यादव

2024 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के स्पिन आक्रमण की अगुवाई की जिम्मेदारी कुलदीप यादव को मिलेगी। बाएं हाथ का स्पिनर टीम का अहम हिस्सा होगा क्योंकि वह वेस्टइंडीज में बल्लेबाजों के खिलाफ घातक साबित हो सकता है। हाल के वर्षों में, यह देखा गया है कि वेस्टइंडीज की पिचों पर स्पिनर्स को काफी मदद मिली है।
वह टूर्नामेंट में जडेजा के साथ मिलकर बल्लेबाजों को अपनी धुन पर नचा सकते हैं। 2023 वर्ल्ड कप में, जडेजा के साथ उनकी जोड़ी ने टीम के लिए कुछ मैच विनिंग प्रदर्शन किए। भारतीय क्रिकेट टीम के उत्साही समर्थकों को उम्मीद होगी कि कुलदीप एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप में प्रभावी साबित होंगे।