T20 Cricket World Cup 2024, USA vs PAK आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा USA vs Pakistan के बीच का मैच?

T20 World Cup 2024: Match-11, USA vs PAK Match Prediction: अमेरिका vs पाकिस्तान के बीच का मैच कौन जीतेगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 11वां मुकाबला 6 जून को पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेला जाएगा।

USA vs PAK (Photo Source: X/Getty Images)
USA vs PAK (Photo Source: X/Getty Images)

USA vs PAK Match Preview (मैच प्रीव्यू):

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 11वां मुकाबला ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में यूएसए (USA) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच 6 जून को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में यह पाकिस्तान का पहला मुकाबला है, टीम ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। जिसमें पाकिस्तान 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं यूएसए ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मैच में कनाडा को 7 विकेट से शिकस्त दी थी। कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए थे। यूएसए ने 14 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

USA vs PAK Pitch Report (पिच रिपोर्ट)– ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम की सतह आम तौर पर बल्लेबाजों के पक्ष में होती है। वहीं खेल आगे बढ़ने के साथ गेंदबाज प्रभावी होंगे। इस स्थान पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 है।

USA vs PAK Match Details (मैच जानकारी):

मैच जानकारी
मैच यूएसए बनाम पाकिस्तान, ग्रुप-A, 11वां मैच
वेन्यू ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास
दिन और समय 6 जून, गुरुवार, रात 9 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार

Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

पाकिस्तान और यूएसए के बीच अब तक एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

यूएसए (USA):

स्टीवन टेलर, मोनांक पटेल (कप्ताान व विकेटकीपर), एंड्रीज गौस, आरोन जोन्स, कोरी एंडरसन, नितिश कुमार, हरमीत सिंह, शैडली वान शल्कविक, जेसी सिंह, सौरभ नेथ्राल्वकर, अली खान

पाकिस्तान (Pakistan):

मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, आजम खान, इफ्तिखार अहमद, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम यूएसए के खिलाफ मैच में टीम के लिए सर्वाधिक रन बना सकते हैं। विराट कोहली के बाद टी20 क्रिकेट में 4000 हजार रन पूरा करने वाले बाबर आजम दूसरे खिलाड़ी है। उन्होंने अब तक 119 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 41.05 के औसत 130.15 के स्ट्राइक रेट से 4023 रन बनाए हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-

शाहीन अफरीदी यूएसए के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं। शाहीन ने अब तक 66 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 7.73 की इकॉनमी से 91 विकेट लिए हैं।

USA vs PAK Today’s Match Prediction: पाकिस्तान जीतेगा आज का मैच

सिनैरियो 1

यूएसए ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 50-60

पहली पारी का स्कोर- 155-165

पाकिस्तान ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 40-50

पहली पारी का स्कोर- 145-155

पाकिस्तान ने जीत दर्ज की

close whatsapp