T20 Cricket World Cup 2024, CAN vs IRE आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा Canada vs Ireland के बीच का मैच?

T20 World Cup 2024: Match-13, CAN vs IRE Match Prediction: कनाडा vs आयरलैंड के बीच का मैच कौन जीतेगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 13वां मुकाबला कनाडा और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा।

CAN vs IRE (Photo Source: Getty Images)
CAN vs IRE (Photo Source: Getty Images)

CAN vs IRE Match Preview (मैच प्रीव्यू):

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 13वां मुकाबला 7 जून को कनाडा (Canada) और आयरलैंड (Ireland) के बीच न्यूयॉर्क के नासाऊ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें ग्रुप-ए का हिस्सा है, जिसमें भारत, यूएसए और पाकिस्तान भी है। कनाडा को अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5  विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए थे। इसके जवाब में यूएसए ने 14 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

वहीं आयरलैंड को अपने पहले मैच में भारत के खिलाफ 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी। टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवरों में 96 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। टीम इंडिया ने 12.2 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

CAN vs IRE Pitch Report (पिच रिपोर्ट)- नासाउ काउंटी स्टेडियम न्यूयॉर्क की पिच अच्छी उछाल और गति प्रदान करती है, जो तेज गेंदबाजों के लिए फायदेमंद होती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 150 रन है। टॉस जीतकर यहां कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।

CAN vs IRE Match Details (मैच जानकारी):

मैच जानकारी
मैच कनाडा बनाम आयरलैंड, ग्रुप-A, 13वां मैच
वेन्यू नासाऊ क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क
दिन और समय 7 जून, शुक्रवार, रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार

Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

खेले गए मैच 4
कनाडा ने जीते 2
आयरलैंड ने जीते 2
नो रिजल्ट 0
टाई 0

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

कनाडा (Canada):

एरोन जॉनसन, नवनीत धालीवााल, परगट सिंह, निकोलस कीर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), दिलप्रीत बाजवा, डिलोन हेलिगर, साद बीन जाफर (कप्तान), निखिल दत्ता, कलीम सना, जेरेमी जी

आयरलैंड  (Ireland):

एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लॉर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टैक्टर, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, जोशुआ लिटिल, बेन व्हाइट

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-

आयरलैंड के बल्लेबाज लॉर्कन टकर ने पिछले मैच में भारत के खिलाफ 13 गेंदों में 10 रन बनाए थे। कनाडा के खिलाफ मुकाबले में वह टीम के लिए अच्छी पारी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। लॉर्कन टकर ने अब तक 72 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 21.75 के औसत और 124.17 की स्ट्राइक रेट से 1305 रन बनाया था।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-

आयरलैंड के गेंदबाज मार्क अडायर ने पिछले मैच में भारत के खिलाफ 4 ओवर में 27 रन देकर एक विकेट लिया था। अडायर कनाडा के खिलाफ टीम के लिए शानदार खेल दिखा सकते हैं।

CAN vs IRE Today’s Match Prediction: आयरलैंड जीतेगा आज का मैच

सिनैरियो 1

आयरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 30-40

पहली पारी का स्कोर- 135-145

आयरलैंड ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

कनाडा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 40-50

पहली पारी का स्कोर- 140-150

आयरलैंड ने जीत दर्ज की

close whatsapp