T20 Cricket World Cup 2024, AUS vs NAM आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा Australia vs Namibia के बीच का मैच?

T20 World Cup 2024: Match-24, AUS vs NAM Match Prediction: ऑस्ट्रेलिया vs नामिबिया के बीच का मैच कौन जीतेगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 24वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और नामिबिया के बीच खेला जाएगा।

AUS vs NAM (Photo Source: X/Twitter)
AUS vs NAM (Photo Source: X/Twitter)

AUS vs NAM Match Preview (मैच प्रीव्यू):

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 24वां मुकाबला सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ में ऑस्ट्रेलिया (Australia) और नामिबिया (Namibia) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें ग्रुप-बी का हिस्सा है। ऑस्ट्रेलिया दो मैचों में दो जीत और 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे और नामिबिया दो मैचों में एक जीत और 2 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मैच में इंग्लैंड को 36 रनों से हराया था। वहीं नामिबिया को स्कॉटलैंड के खिलाफ 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

AUS vs NAM Match Details (मैच जानकारी):

मैच जानकारी
मैच ऑस्ट्रेलिया बनाम नामिबिया, ग्रुप-B, 24वां मैच
वेन्यू सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, एंटीगुआ
दिन और समय 12 जून, बुधवार, सुबह 6 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार

Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

ऑस्ट्रेलिया और नामिबिया के बीच अब तक एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है।

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। खेल की दूसरी पारी में पिच धामी हो जाती है जिसके चलते यहां रन बनाना आसान नहीं होता है। कप्तान यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुन सकते हैं। इस मैदान में अब तक 14 इंटरनेशनल टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 9 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम और 5 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 138 रन है।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

ऑस्ट्रेलिया (Australia):

डेविड वॉर्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड

नामिबिया (Namibia):

जेपी कोट्ज, निको डेविन, जान फ्राइलिन्क, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), मालन क्रूगर, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डेविड विसे, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जे जे स्मिट, बर्नार्ड शोल्ट्ज, टैंगेनी लुंगामेनी

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-

डेविड वॉर्नर ने पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 16 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 39 रनों की पारी खेली थी। वह नामिबिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-

एडम जम्पा ने पिछले मैच में 4 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिया था। वह नामिबिया के खिलाफ भी शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।

AUS vs NAM Today’s Match Prediction: ऑस्ट्रेलिया जीतेगा आज का मैच

सिनैरियो 1

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 40-50

पहली पारी का स्कोर- 130-140

ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

नामिबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 50-60

पहली पारी का स्कोर- 165-175

ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की

close whatsapp