T20 Cricket World Cup 2024, USA vs IRE आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा USA vs Ireland के बीच का मैच?

T20 World Cup 2024: Match-30, USA vs IRE Match Prediction: अमेरिका vs आयरलैंड के बीच का मैच कौन जीतेगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 30वां मैच अमेरिका और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा।

USA vs IRE (Photo Source: X/Twitter)
USA vs IRE (Photo Source: X/Twitter)

USA vs IRE Match Preview (मैच प्रीव्यू):

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 30वां मुकाबला अमेरिका (USA) और आयरलैंड (Ireland) के बीच फ्लोरिडा में 14 जून को खेला जाएगा। ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल में यूएसए 3 मैचों में दो जीत और 4 अंकों के साथ दूसरे और आयरलैंड दो मैचों में दो हार के साथ पांचवें स्थान पर है।

अमेरिका को पिछले मुकाबले में भारत के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं आयरलैंड को कनाडा ने 12 रनों से हराया था।

USA vs IRE Match Details (मैच जानकारी):

मैच जानकारी
मैच अमेरिका बनाम आयरलैंड, ग्रुप-A, 30वां मैच
वेन्यू सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा
दिन और समय 14 जून, शुक्रवार, रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार

Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

खेले गए कुल मैच 2
अमेरिका ने जीता 1
आयरलैंड ने जीता 1
नो रिजल्ट 0
टाई 0

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

फ्लोरिडा के लॉडरहिल क्रिकेट ग्राउंड की पिच पर शुरुआत में बल्लेबाजों को फायदा होता है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा पिच की गति स्लो हो जाती है और फिर शॉट्स खेलने में मुश्किल होती है। दोनों कप्तान यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सकते हैं। इससे उन्हें खेल की शुरुआत में अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठाने का मौका मिलेगा।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

संयुक्त राज अमेरिका (USA)

स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर, एंड्रीज गॉस (विकेटकीपर), एरन जोन्स (कप्तान), नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, शैडली वैन शल्कविक, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान

आयरलैंड (Ireland)

एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, जोशुआ लिटिल, क्रेग यंग

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-

एरोन जोन्स ने पिछले मैच में भारत के खिलाफ 22 गेंदों में 11 रनों की पारी खेली थी। वह आयरलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-

सौरभ नेत्रवलकर ने पिछले मैच में भारत के खिलाफ 4 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिया था। वह आयरलैंड के खिलाफ भी शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।

USA vs IRE Today’s Match Prediction: जो भी टीम टॉस जीतेगी वो मैच जीत सकती है

सिनैरियो 1

यूएसए ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 45-55

पहली पारी का स्कोर- 155-165

यूएसए ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

आयरलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 35-45

पहली पारी का स्कोर- 145-155

आयरलैंड ने जीत दर्ज की

close whatsapp