T20 Cricket World Cup 2024, IND vs BAN आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेग India vs Bangladesh के बीच का मैच?

T20 World Cup 2024: Super-8, Match-47, IND vs BAN Match Prediction: भारत vs बांग्लादेश के बीच का मैच कौन जीतेगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 47वें मुकाबले में भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी

IND vs BAN (Photo Source: Getty Images)
IND vs BAN (Photo Source: Getty Images)

IND vs BAN Match Preview (मैच प्रीव्यू):

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 47वां मुकाबला सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, एंटीगुआ में भारत (India) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें सुपर-8 राउंड में ग्रुप-1 का हिस्सा है। भारत पॉइंट्स टेबल में इस वक्त एक मैच में एक जीत, 2 अंकों के साथ पहले स्थान और बांग्लादेश एक मैच में एक हार के साथ तीसरे स्थान पर है।

भारत ने पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 47 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए थे। इसके जवाब में अफगानिस्तान 20 ओवरों में 134 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

वहीं बांग्लादेश को पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के रन चेज के दौरान दो बार बारिश ने खलल डालने का काम किया। दूसरी बार बारिश आने से पहले 11.2 ओवरों में कंगारू टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए थे। जिसका बाद फिर 73 रनों के DLS टारगेट के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया ने 28 रनों से जीत दर्ज की।

IND vs BAN Match Details (मैच जानकारी):

मैच जानकारी
मैच भारत बनाम बांग्लादेश, सुपर-8, ग्रुप-1, 47वां मैच
वेन्यू सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, एंटिगा
दिन और समय 22 जून, शनिवार, रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार

Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

खेले गए कुल मैच 13
भारत ने जीते 12
बांग्लादेश ने जीते 1
नो रिजल्ट 0
टाई 0

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। खेल की दूसरी पारी में पिच धामी हो जाती है जिसके चलते यहां रन बनाना आसान नहीं होता है। कप्तान यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुन सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 138 रन है।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

भारत (India):

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

बांग्लादेश (Bangladesh):

तंजीद हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), रिशाद हुसैन, तौहीद हर्दोय, शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-

सूर्यकुमार यादव ने पिछले मैच में 28 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 53 रनों की पारी खेली थी। वह बांग्लादेश के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-

जसप्रीत बुमराह ने पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। बांग्लादेश के खिलाफ भी बुमराह शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।

IND vs BAN Today’s Match Prediction: भारत जीतेगा आज का मैच

सिनैरियो 1

भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 50-60

पहली पारी का स्कोर- 180-190

भारत ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 25-35

पहली पारी का स्कोर- 140-150

भारत ने जीत दर्ज की

close whatsapp