T20 Cricket World Cup 2024, ENG vs SCO आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा England vs Scotland के बीच का मैच?

T20 World Cup 2024: Match-6, ENG vs SCO Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 6वां मुकाबला इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा।

ENG vs SCO (Photo Source: Getty Images)
ENG vs SCO (Photo Source: Getty Images)

Match Preview (मैच प्रीव्यू):

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 6वां मुकाबला बारबाडोस में इंग्लैंड (England) और स्कॉटलैंड (Scotland) के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें टीम ने 2-0  से जीत दर्ज की थी।

वहीं स्कॉटलैंड की टीम आयरलैंड, और नीदरलैंड्स के खिलाफ ट्रॉई सीरीज खेलते हुए नजर आई थी। और इस ट्राई सीरीज से पहले स्कॉटलैंड ने यूएई के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी। टी20 वर्ल्ड कप में जोस बटलर इंग्लैंड टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन संभालेंगे।

ENG vs SCO Pitch Report (पिच रिपोर्ट)- केंसिंग्टन, ओवल की पिच गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों के लिए ही संतुलित मानी जाती है। यहां कि आउटफील्ड तेज है, जिसके चलते यहां बल्लेबाजों को मदद मिलती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 138 रन और दूसरी पारी का 124 रन है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अब तक ज्यादा मैच जीते हैं। जिसके चलते यहां कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुन सकते हैं।

NED vs NEP Match Details (मैच जानकारी):

मैच जानकारी
मैच इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, ग्रुप-बी, 6वां मैच
वेन्यू केंसिंग्टन, ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस
दिन और समय 4 जून, मंगलवार, रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार

Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

खेले गए कुल मैच 5
इंग्लैंड ने जीता 3
स्कॉटलैंड ने जीता 1
नो रिजल्ट 1

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

इंग्लैंड (England):

जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), फिलिप साल्ट, विल जैक, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड

स्कॉटलैंड (Scotland):

रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस, ब्रैड करी, ओली हेयर्स, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, सफयान शरीफ, क्रिस सोल, मार्क वाट

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। बटलर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नजर आए थे। टी20 फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए उन्होंने अब तक 116 मैचों में 35.47 के औसत 145.52 की स्ट्राइक रेट से 3050 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 23 अर्धशतक शामिल है।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छे फॉर्म में नजर आए थे। वह इस फॉर्म को टी20 वर्ल्ड कप में भी बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं। आर्चर ने अब तक 17 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 7.64 की इकॉनमी से 21 विकेट लिए हैं।

ENG vs SCO Today’s Match Prediction: इंग्लैंड जीतेगा आज का मैच

सिनैरियो 1

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 55-65

पहली पारी का स्कोर- 185-195

इंग्लैंड ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 30-40

पहली पारी का स्कोर- 150-160

इंग्लैंड ने जीत दर्ज की

close whatsapp