T20 World Cup 2024: Match-7, NED vs NEP Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 7वां मुकाबला नीदरलैंड्स और नेपाल के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - Jun 3, 2024 2:00 pm

Match Preview (मैच प्रीव्यू):
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सातवां मुकाबला 4 जून को नीदरलैंड्स (Netherlands) और नेपाल (Nepal) के बीच ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास (Grand Prairie Stadium, Dallas) में खेला जाएगा। नेपाल की कप्तानी रोहित पौडेल कर रहे हैं, वहीं नीदरलैंड्स की कमान स्कॉट एडवर्ड्स संभालेंगे।
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले नेपाल को पहले वॉर्मअप मैच में कनाडा के खिलाफ 63 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं दूसरा मैच यूएसए के खिलाफ था, जो बारिश के चलते रद्द हो गया था। वहीं नीदरलैंड्स ने पहले वॉर्मअप मैच में श्रीलंका को 20 रनों से हराया था। और दूसरा मैच कनाडा के खिलाफ था, जो रद्द हो गया था।
NED vs NEP Pitch Report (पिच रिपोर्ट)– ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम की सतह आम तौर पर बल्लेबाजों के पक्ष में होती है। फैंस उम्मीद कर सकते हैं कि बल्लेबाजों के लिए शुरुआत में आसान समय होगा, जबकि खेल आगे बढ़ने के साथ गेंदबाज प्रभावी होंगे। इस स्थान पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 है।
NED vs NEP Match Details (मैच जानकारी):
| मैच | जानकारी |
| मैच | नीदरलैंड्स बनाम नेपाल, ग्रुप-डी, 7वां मैच |
| वेन्यू | ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास |
| दिन और समय | 4 जून, मंगलवार, रात 9 बजे (भारतीय समयानुसार) |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार |
Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
| खेले गए कुल मैच | 12 |
| नीदरलैंड्स ने जीता | 6 |
| नेपाल ने जीता | 5 |
| नो रिजल्ट | 1 |
Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
नीदरलैंड्स (Netherlands):
माइकल लेविट, मैक्स ओ डोड, बास डी लीड, तेजा निदामाुरू, लोगान वैन बीक, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान व विकेटकीपर), पॉल वैन मीकेरन, वेस्ले बर्रेसी, आर्यन दत्त, कायल क्लेन, विक्रमजीत सिंह
नेपाल (Nepal):
कुशाल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), सोमपाल कामी, रोहित पौडेल (कप्तान), संदीप जोरा, कुशल मल्ला, गुलशन झा, दीपेंद्र सिंह ऐरी, करण केसी, ललित राजबंशी, अविनाश बोहरा
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-
नेपाल के बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। दीपेंद्र सिंह ने अब तक 61 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 38.5 के औसत और 149.37 के स्ट्राइक रेट से 1540 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 9 अर्धशतक शामिल है।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-
नीदरलैंड्स के गेंदबाज आर्यन दत्त इस मैच में शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं। आर्यन दत्त ने अब तक 11 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 8.06 की इकॉनमी से 8 विकेट लिए हैं।
NED vs NEP Today’s Match Prediction: नीदरलैंड्स जीतेगा आज का मैच
सिनैरियो 1
नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 40-50
पहली पारी का स्कोर- 155-165
नीदरलैंड्स ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2
नेपाल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 35-45
पहली पारी का स्कोर- 145-155
नीदरलैंड्स ने जीत दर्ज की