T20 Cricket World Cup 2024, PNG vs UGN आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा Papua New Guinea vs Uganda के बीच का मैच?

T20 World Cup 2024: Match-9, PNG vs UGN Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 9वां मुकाबला पापुआ न्यू गिनी और युगांडा के बीच खेला जाएगा।

PNG vs UGN (Photo Source: X/Twitter)
PNG vs UGN (Photo Source: X/Twitter)

PNG vs UGN Match Preview (मैच प्रीव्यू):

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 9वां मुकाबला 6 जून को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) और युगांडा (Uganda) के बीच प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना (Providence Stadium, Guyana) में खेला जाएगा। पापुआ न्यू गिनी को अपने पिछले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 6 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

वहीं युगांडा को अफगानिस्तान के खिलाफ 125 रनों से बड़ी हार झेलनी पड़ी थी। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए थे। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए युगांडा 16 ओवरों में 58 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

PNG vs UGN Pitch Report (पिच रिपोर्ट)- प्रोविडेंस क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज के नजरिए से संतुलित है। यहां बल्लेबाजों को मदद मिलेगा। साथ ही अच्छा बाउंस और स्विंग भी देखने को मिलेगा।। टी20 में इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 150-170 है।

PNG vs UGN Match Details (मैच जानकारी):

मैच जानकारी
मैच पापुआ न्यू गिनी बनाम युगांडा, ग्रुप-C, 9वां मैच
वेन्यू प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना
दिन और समय 6 जून, गुरुवार, सुबह 5 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार

Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

खेले गए कुल मैच 1
पापुआ न्यू गिनी ने जीता 1
युगांडा ने जीता 0
नो रिजल्ट 0

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea):

टोना उरा, असदुल्लाह वाला (कप्तान), लेगा सियाका, सेसे बाऊ, हिरी हिरी, चार्ल्स अमिनी, किपिलिंग डोरिगा (विकेटकीपर), चाड सोपर, एली नाओ, काबुआ मोरिया, जॉन कारिको

युगांडा (Uganda):

रौनक पटेल, साइमन सेसाजी (विकेटकीपर), रोजर मुकासा, रियाजत अली शाह, दिनेश नकरानी, अल्पेश रामजानी, रॉबिन्सन ओबुया, ब्रायन मसाबा (कप्तान), बिलाल हसन, कॉसमस, क्युवुता, हेनरी सेसेनडो

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-

पापुआ न्यू गिनी के बल्लेबाज सेसे बाऊ ने पिछले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 43 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रनों की पारी खेली थी। वह आगामी मैच में युगांडा के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-

पापुआ न्यू गिनी के गेंदबाज एली नाओ ने पिछले मैच में 2 ओवर में 9 रन देकर एक विकेट लिया था। वह युगांडा के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं।

PNG vs UGN Today’s Match Prediction: पापुआ न्यू गिनी जीतेगा आज का मैच

सिनैरियो 1

पापुआ न्यू गिनी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 35-45

पहली पारी का स्कोर- 140-150

पापुआ न्यू गिनी ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

युगांडा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर – 15-25

पहली पारी का स्कोर- 90-100

पापुआ न्यू गिनी ने जीत दर्ज की

close whatsapp