एक बार फिर वसीम जाफर और माइकल वॉ के बीच सोशल मीडिया पर देखने को मिली मजाकिया भिड़ंत, रविचंद्रन अश्विन ने भी पूर्व इंग्लिश कप्तान को नहीं छोड़ा
सेमीफाइनल मैच के खत्म होने के बाद भारत के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर, अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉ के बीच सोशल मीडिया पर मजाकिया भिड़ंत देखने को मिली।
अद्यतन - Jun 28, 2024 1:29 pm

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 68 रनों से जीत दर्ज की और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। हालांकि मैच के खत्म होने के बाद भारत के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर, अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉ के बीच सोशल मीडिया पर मजाकिया भिड़ंत देखने को मिली।
वसीम जाफर और रविचंद्रन अश्विन ने मजाकिया तरीके से माइकल वॉ को ट्रोल किया जो टूर्नामेंट के शेड्यूल के दौरान भारतीय टीम को लेकर बड़े बयान दे रहे थे। माइकल वॉ ने सेमीफाइनल के खत्म होने के बाद ट्वीट किया, ‘भारत को फाइनल में जरूर जगह मिलनी चाहिए थी। वो इस टूर्नामेंट की अभी तक की सबसे अच्छी टीम है। ऐसी पिच पर इंग्लैंड को हमेशा ही परेशानी होगी और भारत के पास कई स्लो स्पिनर्स हैं जो मैच में अपनी छाप छोड़ सकते हैं।’
यह रहा माइकल वॉ का ट्वीट:
India throughly deserve to be in the final .. The best team in tournament so far .. Was always going to hard for England on this pitch .. India just so much better on lower slower spinning pitches .. #T20IWorldCup
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) June 27, 2024
पूर्व इंग्लिश कप्तान के इस ट्वीट पर रविचंद्रन अश्विन और वसीम जाफर ने सोशल मीडिया पर ही अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। दोनों ही खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर मजेदार ट्वीट किए।
∫ 1 dx = x + C. ∫ a dx = ax+ C. ∫ xn dx = ((xn+1)/(n+1))+C ; n≠1.
Hence, India won. 🤝 https://t.co/0xGRGCQtu4
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) June 27, 2024
Hope you're ok @MichaelVaughan #INDvENG #T20WoldCup pic.twitter.com/31aoTAVXTR
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) June 27, 2024
दूसरे सेमीफाइनल की बात की जाए तो भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 57 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 47 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। यही नहीं रोहित और सूर्यकुमार ने इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।
जवाब में इंग्लैंड 103 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के गेंदबाजों ने भी इस मैच में अपनी छाप छोड़ी। कुलदीप यादव ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि अक्षर पटेल ने भी तीन विकेट हासिल किए। अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 29 जून को बारबाडोस में इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा।