T20 World Cup 2024: Strengths and weaknesses of Team India: जानें वर्ल्ड कप के लिए भारत की ताकत और कमजोरियां
भारत वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में रोहित शर्मा के नेतृत्व में हिस्सा लेगा। भारतीय टीम में चुने गए कुछ खिलाड़ी युवा हैं तो कुछ अनुभवी खिलाड़ी हैं।
अद्यतन - मई 1, 2024 10:30 अपराह्न
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की कमजोरी (Team India Weakness for T20 WC 2024)

- ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों की तरह भारत में भी ऑलराउंडर और एक्स-फैक्टर खिलाड़ियों की कमी है। टीम के पास हार्दिक पांड्या के रूप में केवल एक ही तेज गेंदबाज ऑलराउंडर है, जो इस समय बेहद खराब फॉर्म में है।
- हार्दिक पांड्या के बल्ले से न तो रन निकल रहे हैं और न ही वह गेंद से कुछ खास कर पाए हैं। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए वह अब तक पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं।
- रवींद्र जडेजा का फॉर्म भी टीम इंडिया के लिए बेहद ही चिंता का विषय है और यह आगामी वर्ल्ड कप में दिक्कत बनकर सामने आ सकती है।
- मोहम्मद सिराज फिलहाल टीम के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज नहीं हैं। आईपीएल 2024 में वह विकेट लेने में सफल नहीं हो रहे हैं और बहुत ज्यादा रन दे रहे हैं। इसके साथ अर्शदीप सिंह का भी यही हाल है। खासकर डेथ ओवरों में उन्हें अक्सर रन लुटाते हुए देखा जाता है।
Previous
Page 2 / 2