IND vs BAN warm-up Match

T20 World Cup 2024: IND vs BAN वार्म-अप मैच के बारे में पूरी डिटेल्स, जानिए कब और कहां देख पाएंगे मैच

बांग्लादेश का यूएसए के खिलाफ पहला अभ्यास मैच बारिश की भेंट चढ़ गया

IND vs BAN (Photo Source: Twitter)
IND vs BAN (Photo Source: Twitter)

टी-20 विश्व कप 2024 के आगाज में अब बस कुछ घंटे ही बचे हैं। इससे पहले 1 जून को भारत और बांग्लादेश की टीमें न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास मैच में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। इस अभ्यास मैच से दोनों टीमें परिस्थितियों से अभ्यस्त होने की कोशिश करेंगी।

आपको बता दें कि भारतीय टीम 26 मई को ही अमेरिका पहुंच गई और इस अभ्यास मैच से पहले मेन इन ब्लू ने काफी प्रैक्टिस भी की। खिलाड़ियों ने अलग-अलग प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया।

दूसरी तरफ बांग्लादेश का यूएसए के खिलाफ पहला अभ्यास मैच बारिश के कारण धुल गया। और इससे पहले उसे तीन मैचों की टी-20 सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा। क्रिकेट इतिहास में पहली बार यूएसए ने एक पूर्ण मेंबर टीम को T20 सीरीज में हराया। बांग्लादेश को सीरीज 1-2 में हार मिली।

बात करें भारत और बांग्लादेश के बीच प्रतिद्वंदिता की तो दोनों टीमों के बीच कुछ दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले हैं। सबसे यादगार 2016 टी-20 विश्व कप का मुकाबला है, जहां भारत ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को एक रन से हराया था। इसलिए एक रोमांचक मैच की उम्मीद की जा सकती है।

गौरतलब है कि बांग्लादेश के खिलाफ भारत का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 13 टी-20 मैचों में से 12 मौकों पर भारत ने उसे हराया है।

कब और कहां देखें IND vs BAN अभ्यास मैच

भारत और बांग्लादेश के बीच अभ्यास मैच 1 जून को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब-अल-हसन, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह रियाद, जेकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब

रिजर्व: अफीफ हुसैन, हसन महमूद

 

close whatsapp