T20 WC 2026: पाकिस्तान ने यूएसए से लिया पिछली हार का बदला, जारी टी20 वर्ल्ड कप में 32 रनों से हराया 

T20 WC 2026: पाकिस्तान ने यूएसए से लिया पिछली हार का बदला, जारी टी20 वर्ल्ड कप में 32 रनों से हराया 

पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने खेली 73 रनों की शानदार पारी

PAK vs USA (Image Credit- Twitter X)
PAK vs USA (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मैच आज 10 फरवरी, मंगलवार को पाकिस्तान और यूएसए के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार खेल दिखाते हुए यूएसए के खिलाफ 32 रनों से जीत हासिल करते हुए, पिछले टी20 वर्ल्ड कप में मिली ऐतिहासिक हार का बदला ले लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 191 रनों का लक्ष्य, यूएसए के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन जब यूएसए पाकिस्तान से मिले इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 158 रन ही बना पाई।

पाकिस्तान बनाम यूएसए, मैच का हाल

मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो यूएसए ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 190 रन बनाए।

इससे पहले पाक टीम को सलामी बल्लेबाज सैम अयूब (19) और साहिबजादा फरहान (73) ने पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। फरहान ने 73 रनों की पारी को महज 41 गेंदों में खेला और इस दौरान 6 चौके व 5 छक्के लगाए। साथ ही बाबर आजम ने फाॅर्म में लौटते हुए 32 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली, तो अंत में शादाब खान ने 12 गेंदों में 30 रनों की तेज पारी खेल, टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

यूएसए की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो Shadley van Schalkwyk को सबसे ज्यादा 4 विकेट मिले। इसके अलावा सौरभ नेत्रवलकर, मोहम्मद मोहसिन व हरमीत सिंह के हाथ 1-1 सफलता लगी।

इसके बाद, जब यूएसए पाकिस्तान से मिले 191 रनों के मजबूत टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 158 रन ही बना सकी, व मैच में उसे 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यूएसए के लिए सलामी बल्लेबाज शयन जहांगीर ने 49 और शुभम रंजने ने 51 रनों की शानदार पारी खेली।

पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में स्पिनर उस्मान तारीक को 3, शादाब खान को 2 और शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद व मोहम्मद नवाज के हाथ 1-1 सफलता लगी।

close whatsapp