T20 World Cup 2024: यशस्वी जायसवाल के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई जगह नहीं है: आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

T20 World Cup 2024: यशस्वी जायसवाल के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई जगह नहीं है: आकाश चोपड़ा

भारत अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी

Yashasvi Jaiswal and Aakash Chopra (Image Credit- Twitter X)
Yashasvi Jaiswal and Aakash Chopra (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप का 9वां सीजन वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में शुरू हो चुका है। तो वहीं अभी तक कुछ रोमांचक मैच क्रिकेट फैंस को देखने को मिले हैं। दूसरी ओर, इसी क्रम में भारत का सामना अपने पहले मैच में आयरलैंड से होने वाला है।

भारत और आयरलैंड के बीच यह मैच 5 जून को न्यूयाॅर्क में नवनिर्मित नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच के लिए कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और पूर्व क्रिकेटरों ने जो प्लेइंग इलेवन चुनी है, उसमें युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को जगह नहीं मिली है।

तो वहीं इसके बाद अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। चोपड़ा का कहना है कि जायसवाल के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई जगह नहीं है।

यशस्वी जायसवाल को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर जियो सिनेमा पर चर्चा करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा- विराट कोहली रोहित शर्मा के साथ शुरुआत करेंगे, जिसका मतलब है कि यशस्वी जयसवाल के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई जगह नहीं है। नंबर 3 पर ऋषभ पंत के पास खेलने का बड़ा मौका है क्योंकि भारत को एक बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत है।

उम्मीद यह थी कि यशस्वी के खेलने पर एक बाएं हाथ का खिलाड़ी पारी की शुरुआत करेगा, लेकिन वे उसे प्लेइंग इलेवन में नहीं रखेंगे, क्योंकि जायसवाल और दुबे के बीच केवल एक ही खेल सकता है और वे दुबे के साथ जा रहे हैं।

इसके बाद नंबर चार पर सूर्यकुमार यादव बने रहेंगे, पांच पर हार्दिक पांड्या या फिर शिवम दुबे। नंबर 7 और 8 पर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल हो सकते हैं, उसके बाद 9 नंबर पर कुलदीप यादव को खेलना चाहिए। इसके बाद दो तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

close whatsapp