तबरेज शम्सी ने विराट कोहली के शाॅट ऑफ सेंचुरी को कहा 'अनरियल', तो ट्रिस्टन स्टब्स ने कहा- क्या तुम इसकी... - क्रिकट्रैकर हिंदी

तबरेज शम्सी ने विराट कोहली के शाॅट ऑफ सेंचुरी को कहा ‘अनरियल’, तो ट्रिस्टन स्टब्स ने कहा- क्या तुम इसकी…

शम्सी की सोशल मीडिया पर टांग खींचते हुए नजर आए स्टब्स 

Tabraiz Shamsi and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Tabraiz Shamsi and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

विराट कोहली (Virat Kohli) ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच में हारिस रउफ को एकदम सामने की ओर छक्का लगाया था। कोहली का यह शाॅट इतना ज्यादा शानदार था कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इसे ‘शाॅट ऑफ द सेंचुरी’ करार दिया।

वहीं कोहली के शाॅट के दौरान कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर्स ने इसे ‘सम्राट का शॉट’ कहा और कहा कि इस शाॅट की एक अलग ही फैनबेस होगी। दूसरी ओर, अब कोहली के इस शाॅट को लेकर साउथ अफ्रीकी टीम के स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

बता दें कि कोहली के इस शाॅट को लेकर शम्सी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में शम्सी ने लिखा- उसे गेंदबाज के सिर के ऊपर से 6 मारने का कोई इरादा नहीं था। अनरियल शाॅट।

वहीं अब शम्सी की इसी प्रतिक्रिया पर रिएक्शन देते हुए साथी क्रिकेटर और हरफनमौला खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स उनकी टांग खींचते हुए नजर आए हैं। स्टब्स ने शम्सी की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- क्या तुम इस शाॅट की प्रैक्टिस करते हो, मैंने सुना है तुम ऑलराउंडर हो?

देखें ट्रिस्टन स्टब्स का यह मजेदार ट्वीट

दूसरी ओर, आपको विराट कोहली के बारे में जानकारी दें तो भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। टी20 अंतरराष्ट्रीय से अपने संन्यास पर कोहली ने कहा-

अब अगली पीढ़ी के लिए कार्यभार संभालने का समय आ गया है। यह दो साल का साइकल है, अगले टी20 विश्व कप के लिए और भारत में कुछ अद्भुत खिलाड़ी खेल रहे हैं। वे टी20 फाॅर्मेट में टीम को आगे ले जाएंगे और चमत्कार करेंगे, जैसा कि हमने उन्हें IPL में करते देखा है। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे भारत का झंडा ऊंचा रखेंगे और टीम को यहां से आगे ले जाएंगे।

close whatsapp