IPL 2022: पांच पूर्व खिलाड़ियों पर डालिए नजर जो इस सीजन में करेंगे कमेंट्री
IPL में खिलाड़ियों के अलावा कमेंटेटर्स भी अपनी आवाज और क्रिकेट ज्ञान से प्रसंशकों का भरपूर मनोरंजन करते नजर आते हैं।
अद्यतन - मार्च 25, 2022 7:29 अपराह्न
5. सुरेश रैना

सुरेश रैना ने भारतीय टीम के अलावा IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए शुरू से ही अहम भूमिका निभाई है। सुरेश रैना CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। हालांकि पिछले सीजन में वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। फरवरी 2022 में आयोजित दो दिवसीय मेगा नीलामी में रैना पर CSK ने बोली नहीं लगाईं थी और इस सीजन में वह अनसोल्ड रहे।
वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाज IPL 2022 में पहली बार कमेंट्री करते नजर आयेंगे और वह IPL में इस नई भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रैना के फैंस पहली बार उन्हें सुनने के लिए उत्सुक होंगे। सुरेश रैना टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने IPL करियर में 205 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 32.5 के औसत से 5528 रन बनाये हैं।
Previous
Page 5 / 5
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो