IPL 2022 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स के पूरे शेड्यूल पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स के पूरे शेड्यूल पर डालिए एक नजर

पहले आईपीएल सीजन में विजेता रही राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी।

Rajasthan Royals
Rajasthan Royals. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत 2008 में हुई थी और राजस्थान रॉयल्स (RR) ने IPL के पहले सीजन में ही खिताब अपने नाम कर लिया था। लेकिन उसके बाद से राजस्थान की टीम फाइनल तक पहुंचने में नाकाम रही। आईपीएल का 15वां संस्करण 26 मार्च से शुरू होगा, फरवरी में आयोजित दो दिवसीय मेगा ऑक्शन में राजस्थान की टीम ने कुछ स्मार्ट खरीदारी की। टीम अब आईपीएल का दूसरा खिताब अपने नाम करने की सोच से मैदान में उतरेगी।

RR अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेलेगी। फ्रेंचाईजी ने मेगा नीलामी से पहले अपने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था जिसमें संजू सैमसन, जॉस बटलर और यशस्वी जयसवाल शामिल थे। उसके बाद बेंगलुरु में आयोजित नीलामी में फ्रेंचाईजी ने 21 खिलाड़ियों को खरीदकर अपना दस्ता मजबूत कर लिया।

राजस्थान रॉयल्स (RR) की कमान संजू सैमसन के हाथों में रहेगी। नीलामी के दौरान फ्रेंचाईजी ने अनुभवी खिलाड़ियों सहित कुछ तेज युवा खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाईजी ने अपनी जेब से सबसे ज्यादा रकम युवा खिलाड़ी प्रसिद्ध कृष्णा पर खर्च की, इस खिलाड़ी को फ्रेंचाईजी ने 10 करोड़ रुपए की भारी रकम में अपनी टीम में शामिल किया है।

इस आईपीएल में टीम एक नयी शुरुआत करना चाहेगी, कुछ नए खिलाड़ियों के साथ ऊर्जा के साथ मैदान में उतरेगी। राजस्थान को पहला खिताब दिलाने में ऑस्ट्रेलिया के महान दिवंगत खिलाड़ी शेन वार्न ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वार्न ने 4 मार्च को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने के कारण स्पिन के जादूगर का अचानक निधन हो गया।

राजस्थान रॉयल्स सभी टीमों की तरह 14 लीग मैच खेलेगी। संजू सैमसन की टीम 29 मार्च को 2016 में विजेता रही सनराइजर्स हैदराबाद के साथ पुणे में भिड़ेगी, यह आईपीएल के 15वें संस्करण का पांचवा मुकाबला होगा।

यहां पर क्लिक करके राजस्थान रॉयल्स के पूरे शेड्यूल की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें

यहां पर देखिए राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल:

मैच नंबर दिन तारीख मैच समय (IST) स्टेडियम
5 मंगलवार मार्च 29, 2022 SRH vs RR 7:30 PM एमसीए स्टेडियम, पुणे
9 शनिवार अप्रैल 2, 2022 MI vs RR 3:30 PM डीवाई पाटिल स्टेडियम
13 मंगलवार अप्रैल 5, 2022 RR vs RCB 7:30 PM वानखेड़े स्टेडियम
20 रविवार अप्रैल 10, 2022 RR vs LSG 7:30 PM वानखेड़े स्टेडियम
24 गुरुवार अप्रैल 14, 2022 RR vs GT 7:30 PM डीवाई पाटिल स्टेडियम
30 सोमवार अप्रैल 18, 2022 RR vs KKR 7:30 PM ब्रेब्रोन स्टेडियम – सीसीआई
34 शुक्रवार अप्रैल 22, 2022 DC vs RR 7:30 PM एमसीए स्टेडियम, पुणे
39 मंगलवार अप्रैल 26, 2022 RCB vs RR 7:30 PM एमसीए स्टेडियम, पुणे
44 शनिवार अप्रैल 30, 2022 RR vs MI 7:30 PM डीवाई पाटिल स्टेडियम
47 सोमवार मई 2, 2022 KKR vs RR 7:30 PM वानखेड़े स्टेडियम
52 शनिवार मई 7, 2022 PBKS vs RR 3:30 PM वानखेड़े स्टेडियम
58 बुधवार मई 11, 2022 RR vs DC 7:30 PM डीवाई पाटिल स्टेडियम
63 रविवार मई 15, 2022 LSG vs RR 7:30 PM ब्रेब्रोन स्टेडियम – सीसीआई
68 शुक्रवार मई 20, 2022 RR vs CSK 7:30 PM ब्रेब्रोन स्टेडियम – सीसीआई

close whatsapp