IPL 2024: RCB ने टूर्नामेंट में धमाकेदार वापसी कर प्लेऑफ में बनाई अपनी जगह, स्मृति मंधाना ने पुरुष टीम की जमकर प्रशंसा की
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 के अपने पहले 8 मैच में 7 में हार का सामना करना पड़ा था हालांकि इसके बाद टीम ने जबरदस्त वापसी की और लगातार 6 मैच में जीत दर्ज की।
अद्यतन - May 20, 2024 6:39 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने काफी अच्छी वापसी की और इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई। बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 के अपने पहले 8 मैच में 7 में हार का सामना करना पड़ा था हालांकि इसके बाद टीम ने जबरदस्त वापसी की और लगातार 6 मैच में जीत दर्ज की।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इसी प्रदर्शन को लेकर भारतीय महिला टीम की अनुभवी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपना पक्ष रखा है। बता दें, महिला प्रीमियर लीग 2024 में स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की कप्तान है। उनकी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने महिला प्रीमियर लीग 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स का मैच खेला गया था। इस करो या मरो मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से हराया और इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई।
इस मैच के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में महिला टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना, रेणुका सिंह, श्रेयांका पाटिल और आशा शोभना भी मौजूद थी। मैच खत्म होने के बाद आरसीबी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की जिसमें स्मृति मंधाना ने कहा कि, ‘मुझे अभी यह बात पता चली है कि मैच देखना ज्यादा दबाव वाला होता है खेलने से। काफी अच्छा लग रहा है कि हमने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाया और मैच जीता। यहां आकर मुझे हमेशा ही काफी अच्छा लगता है। यह देखकर भी खुशी है कि हमारे खिलाड़ियों ने इस सीजन में काफी अच्छी वापसी की और प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई।’
इससे आरसीबी टीम का कैरेक्टर पता चलता है: स्मृति मंधाना
स्मृति मंधाना ने आगे कहा कि, ‘हम लोगों ने भी शुरुआती तीन मैच में दो में जीत दर्ज की थी और कुछ ऐसे मुकाबले भी थे जिसमें हमारा प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। हर खिलाड़ी यही चाहता है कि हम मैदान पर उतरकर अच्छा प्रदर्शन करें। काफी हिम्मत लगती है कि इस पोजीशन से वापसी करें और क्वालीफाई हो जाए। इससे टीम का कैरेक्टर भी पता चलता है।’
WPL champions were in the house to watch #RCBvCSK along with other India cricketers, cheering for the men! 👏🗣
We spoke to Smriti Mandhana, Shreyanka Patil and Jemimah Rodrigues about RCB’s journey and the match day vibes! 🤩#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2024 pic.twitter.com/161vpXOUXV
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 20, 2024
आरसीबी ने पिछले कुछ मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अब उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच खेलना है। यह मुकाबला 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। फिलहाल आरसीबी का आत्मविश्वास काफी ज्यादा है और टीम इस सीजन की ट्रॉफी को जीतना जरूर चाहेगी।