क्या Tanzim Hasan Sakib मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं? महिलाओं के लिए आपत्तिजनक पोस्ट के वायरल होने के बाद BCB का एक्शन-रिएक्शन आया सामने
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के निदेशक जलाल यूनुस ने खुलासा किया कि बोर्ड ने तंजीम की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखेगा।
अद्यतन - Sep 20, 2023 12:00 pm

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज Tanzim Hasan Sakib ने अपने देश के लिए शानदार वनडे डेब्यू के कुछ दिनों बाद ही इस हफ्ते की शुरुआत में गलत कारणों से सुर्खियां बटोरी। दरअसल, तंजीम हसन साकिब अपने पुराने फेसबुक पोस्ट के कारण आलोचना का शिकार हो रहे हैं, जहां उन्होंने महिलाओं को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की थी।
इस 20-वर्षीय क्रिकेटर ने पिछले साल फेसबुक पर विश्वविद्यालयों में महिलाओं के मेलजोल और महिलाओं के काम करने को लेकर बेहद निंदनीय पोस्ट की थी, जिसके कारण वह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और आलोचकों की राडार पर आ गए हैं। इस बीच, तंजीम हसन साकिब ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से माफी मांगी है।
Tanzim Hasan Sakib ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से माफी मांगी
वहीं दूसरी, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के निदेशक जलाल यूनुस ने खुलासा किया कि बोर्ड ने तंजीम से इस मुद्दे पर बात की है और वे आने वाले दिनों में उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखेंगे। जलाल यूनुस ने यह भी कहा कि युवा तेज गेंदबाज को आधिकारिक चेतावनी भी दी गई है, लेकिन इस बार कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा अगर वह दोबारा ऐसा कुछ करता है, तो फिर BCB कठोर कदम उठाएगा।
One of Tanzim Sakib's posts which is under the radar. pic.twitter.com/c58cZtCSLm
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 18, 2023
जलाल यूनुस ने BDcrictime के हवाले से कहा, “बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट संचालन ने तंजीम हसन साकिब के साथ चर्चा की है। हमारी मीडिया कमेटी ने भी साकिब से बात की है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी को ठेस पहुंचाने के लिए ऐसे पोस्ट नहीं किए और वो पोस्ट किसी एक या विशेष व्यक्ति के लिए नहीं था। अगर उनके पोस्ट से किसी को ठेस पहुंची हो तो वह उसके लिए माफी मांगना चाहता है। उन्होंने अपने द्वारा किए गए सभी पोस्ट की जिम्मेदारी ली है।
‘हम उसे मॉनिटर करेंगे’
उन्होंने कहा कि वह महिलाओं के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा उनकी मां भी एक महिला हैं, वह कभी स्री जाति से नफरत नहीं कर सकते हैं। हम उसे मॉनिटर करेंगे। इस घटना के बाद साकिब का परिवार भी चिंतित है, और उन्हें भी इसका बहुत दुख है। हमने उसे चेतावनी दी है, कोई एक्शन नहीं लिया है, क्योंकि वह एक युवा क्रिकेटर है और हमारे सामने वर्ल्ड कप 2023 है।अगर वह दोबारा ऐसा कुछ करेगा तो हम उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। यदि उसके साथ कोई मानसिक/साइकोलॉजिकल समस्या है, तो हम उसकी मदद करेंगे।”