IND vs NZ: बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी रही टीम इंडिया फ्लॉप, दूसरे दिन रहा न्यूजीलैंड का दबदबा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs NZ: बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी रही टीम इंडिया फ्लॉप, दूसरे दिन रहा न्यूजीलैंड का दबदबा

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट खोकर 180 रन बना लिए हैं

IND vs NZ (Pic Source-X)
IND vs NZ (Pic Source-X)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच की शुरुआत बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो गई है। खेल का पहला दिन बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका था। हालांकि, दूसरे दिन टीम इंडिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और मेजबान टीम अपनी पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट हो गई। फिलहाल दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट खोकर 180 रन बना लिए हैं। इस तरह कीवी टीम ने 134 रनों की बढ़त बना ली है।

भारत की ओर से ऋषभ पंत ने पहली पारी में सर्वाधिक 20 रन बनाए। पंत के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 13 रनों की पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 10 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। यही नहीं टीम की ओर से विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

मोहम्मद सिराज ने चार रन बनाए, जबकि कप्तान रोहित शर्मा दो रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने सर्वाधिक 5 विकेट झटके, जबकि William O’Rourke ने 12 ओवर में 22 रन देकर चार विकेट हासिल किए।

Devon Conway ने खेली बेहतरीन अर्धशतकीय पारी

न्यूजीलैंड की बात की जाए तो खेल का दूसरा दिन पूरी तरह से उनके नाम रहा। गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने भी अपनी छाप छोड़ी। Devon Conway ने पहली पारी में 91 रन बनाए। उन्होंने टीम इंडिया के बॉलर्स की कड़ी परीक्षा ली। हालांकि, वह अपने शतक से सिर्फ 9 रन से चूक गए। डेवोन कॉनवे के अलावा विल यंग ने 33 रन बनाए, जबकि कप्तान टॉम लाथम 15 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक रचिन रवींद्र 22* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि Daryl Mitchell ने 14* रन बनाए हैं। टीम इंडिया की ओर से अभी तक कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया है। खेल का तीसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड को उनकी पहली पारी में जल्द से जल्द ऑलआउट करना चाहेगी।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?