अब एशियन गेम्स में गेंदबाजों का करियर खत्म करेंगे रिंकू सिंह, तस्वीर के जरिए दी चेतावनी
एशियन गेम्स के लिए युवा टीम इंडिया का हिस्सा हैं बल्लेबाज रिंकू सिंह।
अद्यतन - सितम्बर 29, 2023 6:39 अपराह्न

IPL ने कई खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया का रास्ता बनाया है, जिसमें से एक नाम रिंकू सिंह का भी है। उत्तर प्रदेश के इस धाकड़ बल्लेबाज ने KKR से खेलते हुए अपना ऐसा बल्ला चलाया, की सीधे टीम इंडिया में उनकी एंट्री हो गई। वहीं अब ये खिलाड़ी एशियन गेम्स के जरिए छक्कों की बारिश करने के लिए बेताब है।
कब किया था टीम इंडिया के लिए डेब्यू?
दूसरी ओर रिंकू सिंह ने टीम इंडिया के लिए इस साल आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था, जहां टी20 सीरीज में रिंकू ने पहली बार टीम इंडिया की जर्सी पहनी थी और साथ एक मुकाबले में वो मैन ऑफ द मैच भी रहे थे। जिसके बाद अब वो खुद को एशियन गेम्स में साबित करेंगे और इस गेम्स के लिए पूरी टीम युवा खिलाड़ियों से लबरेज है।
रिंकू सिंह के बल्ले से फिर आएगा रनों का तूफान
*एशियन गेम्स के लिए युवा टीम इंडिया का हिस्सा हैं बल्लेबाज रिंकू सिंह।
*इसी कड़ी मे रिंकू ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना एक छोटा सा वीडिया किया पोस्ट।
*इस वीडियो में उनके साथ नजर आ रहे हैं अर्शदीप, यशस्वी सहित बाकी खिलाड़ी।
*रिंकू का ये वीडियो GYM सेशन के बीच का है, जिसमें दिखा है उनका गजब पोज।
इंस्टा स्टोरी से ली गई बल्लेबाज रिंकू सिंह की ये तस्वीर

यश दयाल कभी इस बल्लेबाज को नहीं भूल पाएंगे
वहीं इस साल IPL में रिंकू ने KKR टीम से खेलते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया था, जहां इस बल्लेबाज ने गुजरात के खिलाफ हुए मैच के दौरान यश दयाल के एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़ दिए थे। जो IPL में बहुत बड़ा रिकॉर्ड बन गया था, इन छक्कों की बदौलत रिंकू की टीम इंडिया में जगह बनी थी। दूसरी ओर जानकारों की माते तो इस बल्लेबाज को टी20 इंटरनेशनल में ज्यादा से ज्यादा मौके मिलेंगे आने वाले समय में।