जब से कोई मैच देखने आया है, तब से शुभमन गिल का ‘सारा’ का ‘सारा’ मूड अच्छा हो गया
सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल का नाम काफी समय से जोड़ा जा रहा है।
अद्यतन - Oct 21, 2023 2:43 pm

एक वक्त ऐसा लग था कि शुभमन गिल वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगे, जिसका कारण था उनको हुआ डेंगू बुखार। जिसके चलते गिल ने इस वर्ल्ड कप के पहले 2 मैच नहीं खेल थे, लेकिन उसके बाद युवा बल्लेबाज ने दमदार वापसी करते हुए सभी को अपना फैन बना दिया है। इस बीच गिल इन दिनों काफी खुश हैं, जिसके पीछे भी एक स्पेशल कारण है।
बांग्लादेश के खिलाफ चला था शुभमन गिल का बल्ला
टीम इंडिया ने अभी तक वनडे वर्ल्ड कप 2023 में चार मैच खेले हैं, जहां इन सभी मैचों में टीम ने जीत की कहानी लिखी है। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच शुभमन गिल अपनी पुरानी लय में लौट आए थे, इस दौरान गिल के बल्ले से अर्धशतक निकला था और ये टीम के लिए राहत भरी खबर थी। दूसरी ओर उस मैच में विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ दिया था और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए थे।
‘सारा’ का ‘सारा’ डेंगू बुखार उतर गया शुभमन गिल का
*सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल का नाम काफी समय से जोड़ा जा रहा है।
*हाल ही में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच हुए मैच को देखने गई थी सारा।
*बस उसी के बाद से बल्लेबाज गिल का मूड दिख रहा है काफी ज्यादा ही खुश।
*मैच के बाद और धर्मशाला जाने के दौरान गिल कर रहे थे खूब मस्ती।
शुभमन गिल की मस्ती आप भी देखो इस वीडियो में
केएल राहुल के साथ बाकी के खिलाड़ी CHILL कर रहे हैं
न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड खराब है टीम इंडिया का
भले है वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया लगातार जीत अपने नाम कर रही हो, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टीम का रिकॉर्ड खराब है और अपने अगले मैच में भारत का सामन कीवी टीम से होगा। दूसरी ओर न्यूजीलैंड टीम भी इस टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और इस टीम ने भी 4 मैच में अपने नाम किए हैं अभी तक।