एशिया कप के बीच भारतीय टीम निकली CHILL करने के लिए - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप के बीच भारतीय टीम निकली CHILL करने के लिए

टीम इंडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो किया गया है शेयर।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

एशिया कप में इस समय भारतीय टीम का जलवा देखने को मिल रहा है, बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक में रोहित की सेना सुपरहिट है। इसी को देखते हुए टीम को खाली वक्त में काफी छूट दी गई है और सभी खिलाड़ी घूमने के लिए निकल गए हैं, जिसका वीडियो भी सभी फैन्स के सामने आ गया है।

एशिया कप के सुपर 4 में पहुंची भारतीय टीम

इस बार का एशिया कप काफी मजेदार हो रहा है, अफगानिस्तान की टीम लंका और बांग्लादेश से आगे निकलते हुए सुपर 4 में पहुंच गई है। इसी के साथ भारतीय टीम भी सुपर 4 में पहुंच गई है, तो तीसरी टीम श्रीलंका है और चौथी टीम की तस्वीर आज साफ होगी।

जब दुबई में मौज-मस्ती करने निकली भारतीय टीम…

*टीम इंडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो किया गया है शेयर।
*वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ी मौज-मस्ती करते हुए आ रहे हैं नजर।
*कप्तान रोहित, विराट, चहल, अश्विन सहित बाकी के खिलाड़ी कर रहे हैं बोटिंग।
*इस समय भारतीय टीम को एशिया कप में अभ्यास से मिला हुआ है ब्रेक।

एशिया कप के बीच भारतीय टीम की मस्ती आप भी देखो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

अपने परिवार के साथ निकले सूर्यकुमार यादव

एशिया कप में टीम इंडिया के मैच अब किस-किस से?

आज एशिया कप में पाकिस्तान का सामना हॉन्ग कॉन्ग से होगा, इस मैच को जीतने वाली टीम भारत से 4 तारीख को मैच खेलने उतरेगी। इसके बाद 6 तारीख को टीम इंडिया का सामना अफगानिस्तान से होगा, तो 8 तारीख के दिन आपको इंडिया-श्रीलंका का मैच देखने को मिलेगा।

close whatsapp