कौन बोलता है भारतीय टीम के खिलाड़ी घमंडी होते हैं, एक बार ये दिल जीत लेने वाली खबर तो पढ़ो
भारतीय टीम के सोशल मीडिया पर गजब का वीडियो किया गया है पोस्ट।
अद्यतन - Oct 12, 2023 4:36 pm

भारतीय टीम वर्ल्ड कप में जिस शहर जा रही है, वहां जीत अपने नाम कर रही है। चेन्नई के बाद दिल्ली में भी टीम इंडिया ने कुछ ऐसा ही किया, जहां रोहित की सेना ने अफगान टीम को बुरी तरह मात दी। वहीं मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया ने कुछ ऐसा काम कर दिया, जिसे देख आपको भी इस टीम पर काफी ज्यादा गर्व होगा।
भारतीय टीम के कप्तान का चला बल्ला
वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ था, जहां कप्तान रोहित का खाता तक नहीं खुला था। लेकिन अफगान टीम के खिलाफ हिटमैन का खतरनाक रूप निकलकर सामने आया है, जहां रोहित ने शानदार शतक जड़ते हुए कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर दिए और टीम के लिए जीत को आसान कर दिया।
इस खबर को पढ़ते ही भारतीय टीम पर गर्व होगा आप लोगों को
*भारतीय टीम के सोशल मीडिया पर गजब का वीडियो किया गया है पोस्ट।
*टीम ने दिल्ली स्टेडियम के Dressing Room Attendant के लिए किया खास काम।
*Attendant विनोद जी को दी गई टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने ऑटोग्राफ वाली जर्सी।
*कप्तान रोहित और विराट ने दी 40 साल से काम कर रहे विनोद जी को जर्सी।
भारतीय टीम के सोशल मीडिया पर सामने आया ये वीडियो
गिल ने शुरू कर दिया है अभ्यास
जी हां, आपने एक दम सही पढ़ा है टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाजी शुभमन गिल को लेकर एक बड़ी खबर आई है, जिसके तहत इस खिलाड़ी ने अहमदाबाद में अभ्यास शुरू कर दिया है। गिल टीम इंडिया से पहले ही अहमदाबाद पहुंच गए थे और अब देखना अहम होगा कि ये क्या वो पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलते हैं या नहीं। फिलहाल गिल की जगह ईशान किशन को मौका दिया जा रहा है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फ्लॉप हुए थे लेकिन अफगान टीम के खिलाफ उन्होंने एक अच्छी पारी खेली थी।