आज है टी20 सीरीज पर कब्जा करने की बारी, नेट्स में Team India ने की है कड़ी तैयारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

आज है टी20 सीरीज पर कब्जा करने की बारी, नेट्स में Team India ने की है कड़ी तैयारी

Zimbabwe और Team India के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मैच।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

शुभमन गिल की कप्तानी में Team India इस वक्त Zimbabwe के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। साथ ही इस सीरीज के लिए टीम इंडिया को भविष्य के सितारे मिलने वाले हैं, दूसरी ओर आज सीरीज का चौथा मैच आज खेला जाना है और इसे लेकर भारतीय टीम ने कड़ी तैयारी की है। जिसका वीडियों टीम के सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है और इस वीडियो में हर एक खिलाड़ी एक्शन में नजर आ रहा है।

Team India के लिए दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं युवा खिलाड़ी

दूसरी ओर इस सीरीज के जरिए ये बात को साफ हो गई है कि, Team India रोहित और विराट के बिना भी टी20 क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन कर सकती है। जहां इस सीरीज में अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर सहित कई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है, तो विकेटकीपर के तौर ध्रुव जुरेल को भी मौका मिला था। इसी सीरीज के बाद टीम इंडिया श्रीलंका का दौरा करेगी, ऐसे में वहां होने वाली टी20 सीरीज में भी इन युवा खिलाड़ियों को टीम इंडिया में फिर से मौका मिलना पक्का लग रहा है।

सीरीज अपने नाम करने के लिए तैयार है Team India

*Zimbabwe और Team India के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मैच
*2-1 से सीरीज में आगे चल रही टीम इंडिया ने नेट्स में किया जमकर अभ्यास
*चौथे मैच के लिए फिटनेस के अलावा कैच प्रैक्टिस भी करते नजर आए खिलाड़ी
*साथ ही इस दौरान अभिषेक शर्मा ने की गेंदबाजी, गिल करते नजर आए बल्लेबाजी।

Team India के अभ्यास सत्र का ये वीडियो आया है सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

खास जगह पहुंचे थे टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी और कोच

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

तीसरे टी20 मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया

यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद।

जिम्बाब्वे

तदिवनाशे मारुमनी, वेस्ले मधेवेरे, ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंदई चतारा।

close whatsapp