टीम इंडिया का ये वाला वीडियो देख, श्रीलंका टीम की पक्का होने वाली इस बार हवा टाइट - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया का ये वाला वीडियो देख, श्रीलंका टीम की पक्का होने वाली इस बार हवा टाइट

टीम इंडिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर हुआ है एक वीडियो।

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

एशिया कप 2023 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, वहीं टूर्नामेंट के फाइनल में टीम इंडिया सबसे पहले पहुंंची थी। दूसरी ओर भारतीय टीम को सुपर-4 में अपना आखिरी मैच आज खेलना है, जिसके लिए सभी खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया और अब उसका वीडियो भी सामने आया है।

टीम इंडिया के खिलाफ कौन खेलेगा फाइनल?

एशिया कप 2023 में कल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच बेहद रोमांचक हुआ था, वहीं विजेता का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ था। जहां इस मैच में लंका टीम ने बाजी मारी ली थी, जिसके बाद इस टूर्नामेंट का फाइनल भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच होगा और ये फाइनल 17 तारीख के दिन खेला जाएगा।

श्रीलंका की सेना डर गई टीम इंडिया का नेट सेशन देख

*भारतीय टीम के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर हुआ है एक वीडियो।
*ये वीडियो टीम इंडिया के नेट सेशन का है, जिसमें दिखे सारे खिलाड़ी।
*साथ ही इस वीडियो में बल्लेबाजी करते दिखे श्रेयस अय्यर भी।
*फाइनल से पहले टीम इंडिया को खेलना है आज सुपर-4 का आखिरी मैच।

एक नजर टीम इंडिया के नेट सेशन पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

हार्दिक की गेंदबाजी को लेकर भी आया बयान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

आज होगा सुपर- 4 का आखिरी मुकाबला

आज एशिया कप 2023 में सुपर-4 का आखिरी मैच होगा, जहां भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। एक ओर जहां भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल मे पहुंच गई है, तो दूसरी ओर बांग्लादेश खिताबी जंग से काफी पहले बाहर हो गई थी। वहीं हाल ही में आए टीम इंडिया के नेट सेशन के वीडियो में, बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी दिखाई दे रहे हैं और ऐसे में अय्यर को आज के मैच में मौका दिया जा सकता है। एशिया कप 2023 खत्म होने के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलेगी, उसके बाद अक्टूबर महीने में वर्ल्ड कप का आगाज हो जाएगा। इस साल का वर्ल्ड कप भारत में खेला जा रहा है, इससे पहले साल 2011 का वर्ल्ड कप भी भारत में हुआ था और उसे भारतीय टीम ने अपने नाम किया था।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?