WTC 2023 फाइनल के लिए टीम इंडिया कर रही है स्पेशल प्रैक्टिस, ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी टेंशन! - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC 2023 फाइनल के लिए टीम इंडिया कर रही है स्पेशल प्रैक्टिस, ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी टेंशन!

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो आया सामने।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

WTC 2023 फाइनल के लिए टीम इंडिया की तैयारी हर दिन के साथ तेज होती जा रही है, 7 जून से शुरू होने वाली इस खिताबी जंग के लिए टीम इंडिया कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। साथ ही टीम इंडिया इसके लिए एक स्पेशल प्रैक्टिस भी कर रही है, जिसका वीडियो टीम के सोशल मीडिया पर पेज पर शेयर किया गया है।

WTC फाइनल में दूसरी बार पहुंची है टीम इंडिया

साल 2021 में पहली बार WTC फाइनल खेला गया था, जिसके फाइनल में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड से जगह बनाई थी। इंग्लैंड में खेले गए इस फाइनल में टीम इंडिया को हार मिली थी और न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन कर रोहित की सेना को मात दी थी।

टीम इंडिया WTC 2023 फाइनल के लिए ‘खास’ प्रैक्टिस में जुटी!

*टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो आया सामने।
*इस वीडियो में टीम इंडिया को कराई जा रही है कैच प्रैक्टिस।
*सभी खिलाड़ी WTC फाइनल के लिए कर रहे हैं स्पेशल कैच प्रैक्टिस।
*IPL खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी जुड़ गए हैं टीम इंडिया के साथ।

सोशल मीडिया पर शेयर किया गया टीम इंडिया का ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

नए रंग में दिखेगी टीम इंडिया अब

हाल ही में टीम इंडिया को अपने किट के लिए नया स्पॉन्सर मिला है, जिसके बाद टीम की नई जर्सी सामने आई है। जहां तीनों प्रारूपों के लिए टीम इंडिया की जर्सी को अलग-अलग तरीके से डिजाइन किया गया है और फैन्स को काफी पसंद भी आई है ये जर्सी।

तीनों प्रारूपों के लिए कुछ ऐसी होगी टीम इंडिया की जर्सी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by adidas India (@adidasindia)

close whatsapp