शुभमन गिल की बल्लेबाजी के मुरीद हुए पूर्व भरतीय क्रिकेटर, कहा- उन्होंने बतौर ओपनर वनडे में... - क्रिकट्रैकर हिंदी

शुभमन गिल की बल्लेबाजी के मुरीद हुए पूर्व भरतीय क्रिकेटर, कहा- उन्होंने बतौर ओपनर वनडे में…

18 जनवरी को खेले गए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में शुभमन गिल ने जड़ा था दोहरा शतक।

Shubman Gill (Image Credit- Twitter)
Shubman Gill (Image Credit- Twitter)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का पहला दोहरा शतक पूरा किया। शुभमन गिल ने 149 गेंदों में 208 रनों की पारी खेली और वनडे इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने।

उनकी इस पारी को देखने के बाद मौजूदा क्रिकेटर से लेकर पूर्व क्रिकेटर तक हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। गिल की इस पारी से पूर्व भारतीय ओपनर और क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) भी काफी खुश नजर आ रहे हैं और उन्होंने कहना है कि उन्होंने वनडे में ओपनिंग के लिए टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।

आकाश चोपड़ा ने जमकर की शुभमन गिल की तारीफ

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच का रिव्यू करते हुए आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, “उन्होंने (गिल) इस बहस पर पूर्ण विराम लगा दिया है कि किसे ओपनिंग करनी चाहिए। इशान किशन के दोहरे शतक के बाद बहस हुई और उससे पहले शिखर धवन को लेकर भी बात हुई। कई बार यह भी कहा गया कि केएल राहुल सही नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं या नहीं लेकिन अब यह स्पष्ट है कि शुभमन गिल को ओपनिंग करनी चाहिए।”

आकाश चोपड़ा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, “वह वनडे क्रिकेट में टॉप ऑर्डर में खेलने के लिए बना है। भारत को पिछले डेढ़ से दो महीने में दो दोहरे शतक जड़ने वाले मिले हैं। इशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था और यहां शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ। उन्होंने शानदार काम किया है और बता दिया की वो कितनी अच्छी बल्लेबाजी करते हैं।

पहले वनडे मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए थे। जवाब में कीवी टीम 337 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से माइकल ब्रेसवेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 गेंदों में 140 रनों की ताबरतोड़ पारी खेली।

close whatsapp