7 देशों में टीम इंडिया कर चुकी है यह काम, न्यूजीलैंड में करना है बाकी - क्रिकट्रैकर हिंदी

7 देशों में टीम इंडिया कर चुकी है यह काम, न्यूजीलैंड में करना है बाकी

Indian team. (Photo by Hannah Peters/Getty Images)
Indian team. (Photo by Hannah Peters/Getty Images)

टी-20 में टीम इंडिया के लिए सबसे तगड़ा प्रतिद्वंद्वी कौन है? इस प्रश्न का जवाब शायद कुछ लोगों को पता हों। उत्तर है न्यूजीलैंड। टीम इंडिया का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे खराब है। 12 सालों में दोनों के बीच कुल 8 मैच हुए हैं जिनमें से टीम इंडिया मात्र दो मैच जीत पाई है।

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को 11-11 बार हराया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 8, इंग्लैंड के खिलाफ 7, पाकिस्तान के खिलाफ 6 और वेस्ट इंडीज के खिलाफ 5 मैच जीते हैं।

एक ऐसा काम भी है जो टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में नहीं किया है। भारत 8 देशों में टी20 सीरिज खेल चुका है जिसमें से 7 में जीता है, लेकिन न्यूजीलैंड में जीतना बाकी है। न्यूजीलैंड में टीम इंडिया अब तक कोई सीरिज जीतने में कामयाब नहीं रहा है। 2009 में टी20 सीरिज में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 2-0 से हराया था।

भारत ने देश के बाहर 8 देशों टी20 सीरिज खेली है जिसमें से 7 देशों में उनको वहां जाकर हराया है, लेकिन न्यूजीलैंड में वो ऐसा नहीं कर पाया है। उम्मीद की जानी चाहिए कि इस बार टीम इंडिया यह करने में कामयाब रहेगी।

भारत ने अब तक आयरलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्ट इंडीज, जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका में सीरिज जीती है। इस लिस्ट में न्यूजीलैंड का नाम भी जुड़ जाएगा ऐसी आशा टीम इंडिया के फैंस कर रहे हैं।

रोहित की कप्तानी में 12 में से 11 में मिली जीत
चूंकि विराट कोहली को आराम दिया गया है, इसलिए बागडोर रोहित शर्मा के हाथों में है। रोहित ने अब तक 12 टी20 मैचों में भारत की कप्तानी की है जिसमें से 11 मैच टीम इंडिया ने जीते हैं। केवल एक हारा है। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 12 मैच जीते हैं। एक मैच जीतते ही विराट की बराबरी पर रोहित आ जाएंगे। भारत ने धोनी की कप्तानी में सबसे ज्यादा 41 मैच टी20 में जीते हैं।

close whatsapp