टीम इंडिया के खिलाड़ी तो मीम्स वीडियो बना रहे थे, मैच को समझ रखा था एक मजाक! - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया के खिलाड़ी तो मीम्स वीडियो बना रहे थे, मैच को समझ रखा था एक मजाक!

हाल ही में युजी चहल ने किया था एक इंस्टाग्राम लाइव।

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा काफी लंबा है, जहां 1 महीने के इस दौरे पर भारतीय टीम ने मेजबान टीम को टेस्ट और वनडे सीरीज में मात दी है। लेकिन हार्दिक की कप्तानी में टीम ने टी-20 सीरीज का आगाज हार के साथ किया है, इस बीच एक इंस्टा लाइव का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इसमें खिलाड़ी जमकर मस्ती कर रहे हैं।

टी-20 सीरीज के लिए भी 2 खिलाड़ियों का हुआ डेब्यू

वेस्टइंडीज दौरे पर अभी तक कई खिलाड़ियों का अलग-अलग प्रारूप में डेब्यू हो चुका है, कल खेले गए पहले मैच में भी 2 खिलाड़ियों को टी-20 कैप मिली। जहां इस लिस्ट में बल्लेबाज तिलक वर्मा और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार का नाम शामिल था, इससे पहले मुकेश ने इसी दौरे पर अपना टेस्ट और वनडे डेब्यू भी किया था।

मजाक चल रहा है टीम इंडिया के खेमे में सिर्फ

*हाल ही में युजी चहल ने किया था एक इंस्टाग्राम लाइव।
*इस इंस्टा लाइव में टीम इंडिया के खिलाड़ी बस में थे मौजूद।
*उस दौरान तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह जमकर कर रहे थे मस्ती ।
*लाइव के दौरान तेज गेंदबाज एक मशहूर मीम बना रहे थे।

टीम इंडिया के बस से आया था ये इंस्टा लाइव का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

कल के मैच का स्कोर कार्ड कुछ इस तरह का था

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

लगातार क्रिकेट खेलना है टीम इंडिया को अब

दूसरी ओर टीम इंडिया अब लगातार एक के बाद एक सीरीज और टूर्नामेंट खेलती हुई नजर आएगी, जहां वेस्टइंडीज दौरे के बाद भारतीय टीम 3 टी-20 मैचों की सीरीज आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। उसके बाद एशिया कप होगा, फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज होगी और एशियन गेम्स में टीम जाएगी। फिर अक्टूबर महीने में 50 ओवर के वर्ल्ड कप का आगाज हो जाएगा, इसी वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम में लगातार प्रयोग हो रहे हैं। जिसे लेकर कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी काफी नाराज हैं, साथ ही वनडे सीरीज के 2 मैचों में विराट और रोहित को आराम देने पर भी कई सवाल खड़े हुए थे।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp