सर्दी ने किया टीम इंडिया का हाल बेहाल, फिर भी रोहित की सेना करेगी अफगानिस्तान के खिलाफ कमाल
आज खेला जाएगा टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच।
अद्यतन - जनवरी 11, 2024 11:25 पूर्वाह्न

टीम इंडिया साल की पहली टी20 सीरीज खेलनी जा रही है, जहां रोहित की सेना का सामना अफगानिस्तान से होगा। वहीं पहले मैच को लेकर सभी खिलाड़ियों ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान एक चीज ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों को काफी परेशान किया और इसका नजारा टीम के वीडियो में देखने को मिला है।
पहले मैच में नजर नहीं आएगा टीम इंडिया का धाकड़ बल्लेबाज
ये टी20 सीरीज टीम इंडिया के बेहद खास होने वाली है, जिसका कारण है रोहित शर्मा और विराट कोहली की लंबे समय बाद इस प्रारूप में वापसी। रोहित तो आपको डेढ़ साल बाद मैदान पर दिख जाएंगे टी20 टीम के साथ में, लेकिन विराट के लिए आपको इंतजार करना होगा। दरअसल, पर्सनल कारणों के चलते विराट पहला टी20 मैच नहीं खेल रहे हैं और इस चीज ने कई फैन्स को निराश किया कर दिया है। अब देखना अहम होगा की रोहित अपनी वापसी में कैसा प्रदर्शन करते हैं। ये सीरीज 3 मैचों की होने वाली है, उसके बाद भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होगा और दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज होगी जिसमें कुल 5 मैच खेले जाएंगे।
ठंड भी नहीं रोक पाई टीम इंडिया का अभ्यास सत्र
*आज खेला जाएगा टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच।
*मोहाली के मैदान पर होगा मैच, सर्दी के बीच किया टीम ने इस दौरान किया अभ्यास।
*भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने नेट्स में कड़क सर्दी में जमकर किया अभ्यास।
*इस दौरान ठंड से जुड़े जॉक्स मारते हुए भी नजर आए टीम के सभी खिलाड़ी ।
ये वीडियो पोस्ट हुआ है टीम इंडिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर
पहले टी20 मैच के लिए कुछ प्रकार हो सकती हैं दोनों टीमें
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान।
अफगानिस्तान
हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, शरफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी।