इंग्लैंड-भारत के बीच पहला वनडे मैच कल, कुछ ऐसी हो सकती है भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन 

इंग्लैंड-भारत के बीच पहला वनडे मैच कल, कुछ ऐसी हो सकती है भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन 

दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम में खेला जाएगा

Indian Cricket Team (Image Credit- Twitter X)
Indian Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। तो वहीं, अब पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है। वनडे सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई, मंगलवार को बर्मिंघम के एजबस्टन मैदान पर खेला जाएगा। टी20 सीरीज में 4-0 की शर्मनाक हार के बाद, मैन इन ब्लू की नजर वनडे सीरीज में वापसी पर होगी।

दूसरी ओर, इस वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में कुछ अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हो रही है। इन खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है। टी20 टीम के मुकाबले इन खिलाड़ियों के भारतीय टीम से जुड़ने के बाद, टीम इंडिया काफी मजबूत नजर आ रही है, जो मेजबान इंग्लैंड पर पलटवार करने के लिए तैयार है।

मुकाबले में ओपनिंग कप्तान शुभमन गिल और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की जोड़ी करती हुई नजर आएगी। तो वहीं, नंबर तीन पर चेज मास्टर विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे। इसके बाद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की जोड़ी भी टीम इंडिया को मजबूत करती हुई नजर आएगी।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, और गुरनूर बराड़/प्रिंस यादव

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़

इंग्लैंड बनाम भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला वनडे 14 जुलाई, मंगलवार – बर्मिंघम, एजबस्टन

दूसरा वनडे 16 जुलाई, गुरूवार – कार्डिफ, सोफिया गार्डन

तीसरा वनडे 19 जुलाई, रविवार – लंदन, लाॅर्ड्स

close whatsapp