वर्ल्ड कप 2023 के लिए तैयार है टीम इंडिया, ये वीडियो देख उड़ जाएंगे पाकिस्तान के होश
ICC ने शेयर किया है टीम इंडिया का एक नया वीडियो।
अद्यतन - Oct 2, 2023 4:48 pm

हर कोई टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2023 की फेवरेट टीम बता रहा है, दूसरी ओर हिटमैन की सेना भी उत्साह से लबरेज है। जिसका नजारा एक वीडियो में दिखा है, वहीं ये वीडियो देखने के बाद बाकी टीमों के होश उड़ने वाले है। वैसे भारतीय टीम का पहला अभ्यास मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और अब टीम अपना दूसरा अभ्यास मैच कल खेलेगी।
टीम इंडिया शानदार लय में चल रही है
जी हां, वर्ल्ड कप से ठीक पहले रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया शानदार लय में नजर आ रही है, जहां टीम ने एक के बाद एक जीत अपने नाम की है। भारतीय टीम ने कुछ समय पहले ही एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम किया था, जहां टीम ने लंका को मात दी थी। उसके बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीती थी, जिसका स्कोर 2-1 था।
टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने दी बाकी टीमों को चेतावनी
*ICC ने शेयर किया है भारतीय टीम का एक नया वीडियो।
*जहां इस वीडियो में नजर आ रहे हैं टीम के सभी खिलाड़ी।
*शायद फोटोशूट के बीच से लिया गया है टीम का ये वीडियो।
*वहीं वीडियो में सभी खिलाड़ी उत्साह से लबरेज दिख रहे हैं।
ICC ने शेयर किया है टीम इंडिया का ये वीडियो
दूसरे अभ्यास मैच के लिए त्रिवेंद्रम पहुंच चुकी है टीम
वहीं कल यानी की 3 अक्टूबर को टीम इंडिया अपना दूसरा मैच अभ्यास मैच खेलेगी, जहां ये मैच त्रिवेंद्रम में होगा और इस मैच में रोहित की सेना का सामना नीदरलैंड से होगा। वहीं टीम के साथ बल्लेबाज विराट कोहली त्रिवेंद्रम नहीं पहुंचे हैं, बताया गया है कि वो किसी पर्सनल कारण के चलते टीम के साथ मौजूद नहीं है। वहीं वर्ल्ड कप के पहले मैच में साल 2019 का फाइनल खेलने वाली टीमें यानी की इंग्लैंड और न्यूजीलैंड आमने-सामने होगी। तो टीम इंडिया अपना पहला मैच वर्ल्ड कप में 8 अक्टूबर के दिन खेलेगी, ये मैच चेन्नई के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा।