Miami पहुंचते ही टीम इंडिया आई पार्टी मूड में, एयरपोर्ट से ही शुरू हो गई खिलाड़ियों की मस्ती
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच बाकी है 2 टी20 मैच।
अद्यतन - Aug 10, 2023 1:52 pm

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच अभी तक 3 टी-20 मैच हो चुके हैं, वहीं सीरीज के 2 मैच बाकी हैं। साथ ही अब ये सीरीज काफी ज्यादा रोमांचक हो गई है, आने वाले 2 मुकाबले में दोनों ही टीमों के लिए काफी ज्यादा अहम रहेंगे। दूसरी ओर टीम इंडिया तीसरा टी20 जीतने के बाद थोड़ा रिलेक्स नजर आ रही है, जिससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।
टीम इंडिया पर अभी भी मंडरा रहा सीरीज हार का खतरा
वेस्टइंडीज के 1 महीने लंबे दौरे पर भारतीय टीम ने टेस्ट और वनडे सीरीज अपने नाम की है, लेकिन टी20 सीरीज में हार्दिक की कप्तानी में टीम को लगातार 2 हार मिली है और तीसरे मैच में जीत का खाता खुला है। ऐसे में 5 मैचों की टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज अभी भी 2-1 से आगे हैं, अगर टीम इंडिया अब बचे 2 मैचों में से कोई भी मैच हार जाती है तो सीरीज हार जाएगी।
Miami पहुंचते ही बदला टीम इंडिया का मूड
*टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच बाकी है 2 टी20 मैच।
*USA में होंगे दोनों मैच, टीम इंडिया Miami पहुंच गई है।
*सोशल मीडिया पर टीम के Miami पहुंचने का वीडियो आया।
*एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों ने की जमकर मस्ती, दिखे अच्छे मूड में।
टीम इंडिया के Miami पहुंचने वाला वीडियो
टी-20 सीरीज में मेजबान टीम है आगे
हार्दिक से काफी नाखुश हैं भारतीय फैन्स
दूसरी ओर भारतीय टीम के फैन्स कप्तान हार्दिक पांड्या से काफी ज्यादा नाखुश हैं, जहां पहले 2 टी-20 मैच में मिली लगातार हार के बाद से हार्दिक पर सवाल उठाए जा रहे हैं। साथ ही साथ तीसरे टी-20 मैच में हार्दिक ने तिलक का अर्धशतक भी पूरा नहीं होने दिया था, जिसके बाद उस हरकत ने फैन्स को और भी ज्यादा लाल-पीला कर दिया और इस समय हार्दिक को सोशल मीडिया की दुनिया में काफी ज्यादा ही Troll किया जा रहा है। लेकिन शायद कप्तान को इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ा है।