ऋषभ पंत मजाक के नाम पर साथी खिलाडियों के साथ बदतमीजी करने लगते हैं!
न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मैच।
अद्यतन - नवम्बर 21, 2022 5:15 अपराह्न

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं, मस्ती-मजाक करना इस युवा खिलाड़ियों को काफी पसंद है। लेकिन पंत की ये मस्ती-मजाक क्या साथी खिलाड़ियों को भी रास आती है या नहीं और क्या ये सब पंत को पसंद करते हैं। इससे जुड़ा वीडियो आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं।
क्रिकेट के मैदान से बाहर भी छाए रहते हैं ऋषभ पंत
जी हां, ऋषभ पंत काफी समय से खबरों में चल रहे हैं, जिसका कारण है सोशल मीडिया पर उनकी उर्वशी रौतेला के साथ हुई लड़ाई और फिर उर्वशी रौतेला ने इस खिलाड़ी को लेकर कई पोस्ट भी साझा किए थे जिसे लेकर बाद में काफी बवाल भी हुआ था।
ऋषभ पंत सीनियर खिलाड़ियों को सीनियर ही नहीं समझते!
*न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मैच।
*नेपियर में होगा तीसरा मैच, टीम इंडिया के पहुंचने का वीडियो आया सामने।
*उसी दौरान ऋषभ पंत टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों के साथ कर रहे थे मस्ती।
*लेकिन शायद सिराज को पसंद नहीं आया पंत का मजाक करना।
ऋषभ पंत ये क्या कर रहे हैं साथी खिलाड़ियों के साथ?
पंत लगातार फ्लॉप हो रहे है अब
पंत को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी मौके दिए दए थे, साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अंतिम 11 में खेल रहे हैं। लेकिन उनका प्रदर्शन पूरी तरफ फ्लॉप चल रहा है और फैन्स उनकी जगह संजू को मौका देने की मांग कर रहे हैं।