साउथ अफ्रीका से हार के बाद भी नहीं रुक रही है टीम इंडिया के खिलाड़ियों की हंसी! - क्रिकट्रैकर हिंदी

साउथ अफ्रीका से हार के बाद भी नहीं रुक रही है टीम इंडिया के खिलाड़ियों की हंसी!

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे मैच हार गई थी टीम इंडिया।

Indian Cricketers (Image Credit- Instagram)
Indian Cricketers (Image Credit- Instagram)

शिखर धवन की कप्तानी में इस वक्त टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है, लेकिन पहले ही वनडे मैच में भारत के खाते में हार आई। पूरे मैच के दौरान टीम इंडिया ने कई बार मजबूत पकड़ बनाई, लेकिन आखिरी में मुकाबला गब्बर की सेना के हाथ से निकल गया। लेकिन शायद इस हार से टीम को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा रहा है, जिसका नजारा दिखा इंस्टा स्टोरी पर।

साउथ अफ्रीका-टीम इंडिया के बीच पहला मैच कैसा रहा?

बारिश के कारण पहला वनडे मैच 40-40 ओवर का खेला गया था, जहां साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए थे और इसके जवाब में टीम इंडिया ने 240 रन बनाए। इस दौरान संजू ने भारतीय टीम को जीत दिलाने की काफी कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए।

साउथ अफ्रीका से हारने का गम नहीं है टीम इंडिया के खिलाड़ियों को

*साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे मैच हार गई थी टीम इंडिया।
*वहीं दूसरे वनडे मैच के लिए रांची पहुंच चुकी हैं दोनों ही टीमें।
*इस दौरान टीम इंडिया के फ्लाइट की एक तस्वीर आई है सामने।
*जिसमें धवन, अय्यर, संजू और राहुल त्रिपाठी नजर आ रहे हैं काफी खुश।

रांची जाते समय टीम इंडिया के खिलाड़ियों में अलग ही खुशी थी

Indian Cricketers (Image Credit- Instagram)
Indian Cricketers (Image Credit- Instagram)

साउथ अफ्रीका से दूसरे मैच के लिए रांची पहुंची टीम इंडिया

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

अब हारे तो पूरी सीरीज ही हारे

भारत और अफ्रीका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज है और पहले मैच में टीम इंडिया को हार मिल चुकी है, अगर धवन की टीम दूसरा मैच भी हार जाती है को सीरीज हार जाएगी।

close whatsapp