लंका पहुंचते ही बड़े खुश हुए Team India के खिलाड़ी, कोई भी नजर नहीं आया ज्यादा ‘गंभीर’
3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए Team India पहुंची श्रीलंका।
अद्यतन - Jul 22, 2024 8:32 pm

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद Team India जोश से लबरेज हैं, जहां ये खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने Zimbabwe का दौरा किया था और वहां 4-1 से टी20 सीरीज जीती थी। वहीं अब एक बार फिर से टीम इंडिया को टी20 सीरीज खेलनी है, लेकिन इस बार विरोधी टीम अलग होगी और भारत के पास नया कप्तान होगा।
गौतम गंभीर के लिए आसान नहीं होगा सफर
जी हां, Team India के नए हेड कोच गौतम गंभीर के लिए ये सफर आसानी नहीं रहने वाला, जहां गंभीर के कोच रहते हुए भारतीय टीम को कई प्रमुख सीरीज और टूर्नामेंट खेलने वाली है। टीम इंडिया पहले 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी खेलेगी, उसके बाद 2026 में टी20 वर्ल्ड कप होगा और 2027 में वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम खेलेगी। इसके अलावा गंभीर के कार्यकाल में WTC फाइनल भी होंगे और बॉर्डर-गावस्कर सीरीज भी होगी, ऐसे में नए कोच के सामने चुनौतियों का पहाड़ होगा।
Team India का मिशन लंका हुआ ON
*3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए Team India पहुंची श्रीलंका।
*लंका टीम के सोशल मीडिया भारतीय टीम के खिलाड़ियों की आई तस्वीरें।
*जहां इन तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रहे थे सभी युवा खिलाड़ी।
*इस दौरान गौतम नजर आए थोड़े गंभीर, तो रिंकू दिखे मस्त मूड में।
श्रीलंका से Team India की ये तस्वीरें आई हैं सामने
एक नजर डालते हैं इस वीडियो पर भी
दोनोंं टीमों के बीच कब-कब होंगे मैच?
जब भी टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलती है, तो युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाता है औ इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दूसरी ओर 27 जुलाई से इस दौरे का आगाज होगा और इसी दिन पहला टी20 मैच होगा, उसके बाद 28 जुलाई को दूसरा टी20 मैच होगा और फिर 30 जुलाई को तीसरा टीम मैच खेला जाएगा। वनडे सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त को होगा, दूसरा वनडे 4 अगस्त को और तीसरा वनडे 7 अगस्त के दिन होगा। इस दौरे के बाद टीम को एक लंबा ब्रेक मिलेगा और फिर बांग्लादेश टेस्ट सीरीज खेलने के लिए भारत आएगी।