नवाबों के शहर में हुआ भारतीय टीम का शानदार स्वागत, खिलाड़ी सहित कोच द्रविड़ भी हुए काफी खुश - क्रिकट्रैकर हिंदी

नवाबों के शहर में हुआ भारतीय टीम का शानदार स्वागत, खिलाड़ी सहित कोच द्रविड़ भी हुए काफी खुश

भारतीय टीम का सामना अब वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम से होगा।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिल रहा है, अभी तक इस टीम ने 5 मैच खेले हैं और सभी मैचों में टीम जीत के साथ होटल लौटी है। ऐसे में अब टीम इंडिया अपने छठे मैच के लिए तैयार है, इससे पहले पूरी टीम का एक वीडियो सामने आया है और नए शहर में टीम इंडिया का शानदार स्वागत  हुआ है।

कल ऑस्ट्रेलिया टीम ने कर दिया कमाल

टीम इंडिया को अब बाकी टीमें भी लगातार टक्कर दे रही है, इसी कड़ी में कल ऑस्ट्रेलिया टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड टीम को बड़े अंतर से हरा दिया। जहां ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 399 रन लगा दिए थे, इस दौरान मैक्सवेल ने वनडे वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया और वो भी महज 40 गेंदों में। दूसरी ओर 400 रनों का पीछा करने उतरी नीदलैंड टीम 90 रन पर ऑलआउट हो गई।

ऐसा शानदार स्वागत देख खुश हुई पूरी भारतीय टीम

*भारतीय टीम का सामना अब वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम से होगा।
*रोहित की सेना का इंग्लिश टीम से मैच 29 तारीख को लखनऊ में होगा।
*वहीं लखनऊ पहुंची टीम इंडिया का हुआ बेहद शानदार तरीके से स्वागत।
*खिलाड़ी और स्टाफ को पहनाई गई माला, साथ ही बरसाए गए फूल।

कुछ ऐसे हुए भारतीय टीम का स्वागत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

कप्तान रोहित अलग स्वैग में हैं

वहीं टीम इंडिया की लगातार जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश नजर आ रहे हैं, जिसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। कुछ दिनों पहले उन्होंने बड़े अच्छे मूड में खुद की इंस्टा स्टोरी लगाई थी, वहीं कल उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इन तस्वीरों में हिटमैन अलग ही स्वैग में नजर आ रहे हैं। वर्ल्ड कप में अपनी कप्तानी के साथ-साथ रोहित बल्ला भी जमकर चला रहे हैं और ये टीम इंडिया के लिए बेहद राहत भरी खबर है।

एक नजर कप्तान रोहित के नए सोशल मीडिया पोस्ट पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?