ऑस्ट्रेलिया पर कहर बनकर टूटेगी टीम इंडिया, अभ्यास में ही दिखा दिया खिलाड़ियों ने ट्रेलर - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया पर कहर बनकर टूटेगी टीम इंडिया, अभ्यास में ही दिखा दिया खिलाड़ियों ने ट्रेलर

चेन्नई पहुंची टीम इंडिया ने शुरू कर दिया है पहले मैच के लिए अभ्यास।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो गया है, वहीं टीम इंडिया को अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। जिसके लिए दोनों टीमें चेन्नई पहुंच गई है, साथ ही नेट्स में खिलाड़ियों ने कड़ा अभ्यास भी शुरू कर दिया है। इस बीच ICC ने भारतीय टीम का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी खिलाड़ी पूरी लय में नजर आ रहे हैं।

टीम इंडिया को लगा है एक बड़ा झटका

वहीं ऑस्टेलिया के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है, ये झटका टीम के प्रमुख बल्लेबाज शुभमन गिल से जुड़ा हुआ है। रिपोर्ट्स की माने तो गिल डेंगू की चपेट में आ गए हैं और उन्हें काफी तेज बुखार है, जिसके चलते वो शायद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला मैच नहीं खेल पाएंगे और टीम के लिए ये बड़ी परेशानी है।

ऑस्ट्रेलिया को टेंशन हो गई टीम इंडिया का अभ्यास देख!

*चेन्नई पहुंची भारतीय टीम ने शुरू कर दिया है पहले मैच के लिए अभ्यास।
*इस दौरान गजब की लय में दिखे सभी खिलाड़ी, घंटों की नेट्स में मेहनत।
*8 अक्टूबर को चेन्नई में होगा टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच।
*साथ ही अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय टीम के नए ट्रेनिंग किट ने बटोरी सुर्खियां।

ICC ने सोशल मीडिया पर शेयर किया टीम इंडिया का ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

BCCI के सोशल मीडिया अकाउंट पर ये वीडियो आया सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

गजब की लय में है भारतीय टीम इस समय

दूसरी ओर वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है, जिसने बाकी टीमों की चिंता को बढ़ा दिया है। वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी थी, उससे पहले रोहित की कप्तानी में टीम ने एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम किया था और इस टूर्नामेंट के फाइनल में लंका को भारतीय टीम ने एकतरफा मैच में मात दी थी। लेकिन वर्ल्ड कप से पहले टीम अपने दोनों अभ्यास मैच नहीं खेल पाई, जिसका कारण था बारिश और इस बारिश के कारण दोनों मैच रद्द करने पड़े थे।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?