हांग्जो में होने वाले 2022 एशियाई गेम्स में टीम इंडिया का खेलना हुआ मुश्किल - क्रिकट्रैकर हिंदी

हांग्जो में होने वाले 2022 एशियाई गेम्स में टीम इंडिया का खेलना हुआ मुश्किल

अंतिम निर्णय हमारी मौजूदा प्रतिबद्धताओं के आधार पर लिया जाएगा: जय शाह

Indian Team. (Photo Source: BCCI)
Indian Team. (Photo Source: BCCI)

लगभग 12 वर्षों के अंतराल के बाद, इस साल के अंत में हांग्जो में एशियाई खेलों में क्रिकेट की वापसी की उम्मीद की जा रही है। हालांकि अपनी मौजूदा प्रतिबद्धताओं के कारण टूर्नामेंट में भारत के भाग लेने की संभावना नहीं है। मेन इन ब्लू के एशियाई खेलों से हटने का एक अन्य कारण अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा भी हो सकता है।

इसी तरह, जुलाई-अगस्त में बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाली महिला टीम की भी अब संभावना नहीं दिख रही है। रिपोर्टों के अनुसार, ये भी मैच महिला टीम के इंग्लैंड के सीमित ओवरों के दौरे से टकराएगी जहां उन्हें तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं।

अंतिम निर्णय हमारी मौजूदा प्रतिबद्धताओं के आधार पर लिया जाएगा: जय शाह

इंडिया टुडे के हवाले से BCCI सचिव जय शाह ने कहा कि, जहां तक ​​हांग्जो में एशियाई गेम्स का सवाल है, तो पुरुष और महिला दोनों टीमों को भेजने के बारे में अंतिम निर्णय बाद में और हमारी मौजूदा प्रतिबद्धताओं के आधार पर लिया जाएगा। शाह ने इस तथ्य पर भी जोर दिया कि भारत की मेजबानी करना किसी भी बोर्ड के लिए एक आकर्षक प्रस्ताव है।

हालांकि, सचिव ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस के बाद की दुनिया में द्विपक्षीय प्रतिबद्धता का सम्मान करना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। शाह ने खेल के फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) कैलेंडर का जिक्र करते हुए कहा कि,  “बीसीसीआई हमेशा सदस्य बोर्डों के साथ खड़ा रहा है और इस कठिन समय में उनकी मदद की है।

बोर्ड अपनी द्विपक्षीय प्रतिबद्धताओं का सम्मान करने में दृढ़ विश्वास रखता है। हम यहां भारत में अपने प्रशंसकों के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह बेहद जरूरी है कि हम अपने घरेलू सीजन को सुरक्षित रखें। जो एफ़टीपी बनाया गया है उसका पालन करने की आवश्यकता है।”

उन्होंने अंत में यह भी कहा कि, “बीसीसीआई और आईसीसी इस पर एक समान हैं और इस बात से सहमत हैं कि ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करना खेल के विकास के लिए काफी अच्छा है।”

close whatsapp