बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद भी टीम इंडिया में पार्टियों का दौर चल रहा है!
बांग्लादेश के खिलाफ जीत हुआ वनडे मैच हार गई थी टीम इंडिया।
अद्यतन - दिसम्बर 6, 2022 4:17 अपराह्न

टीम इंडिया इस समय बांग्लादेश के दौरे पर है, जहां रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम का सफर हार के साथ शुरू हुआ है। लेकिन उसके बाद भी टीम को कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है और टीम में जन्मदिन की पार्टियां हो रही है। जिसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला है और अब टीम को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे हैं।
टीम इंडिया नहीं ले पाई 1 विकेट
पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने खराब बल्लेबाजी के साथ शुरूआत की, उसके बाद में भारतीय गेंदबाजों ने टीम की वापसी जरूरी कराई। लेकिन आखिर में ये गेंदबाज 1 विकेट नहीं ले पाए और बांग्लादेश ने इस मैच को अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
हार से कोई मतलब नहीं है टीम इंडिया को शायद
*बांग्लादेश के खिलाफ जीत हुआ वनडे मैच हार गई थी टीम इंडिया।
*लेकिन उसके बाद भी है टीम में एक दम मस्त माहौल, नहीं कोई टेंशन।
*सभी खिलाड़ियों ने साथ में मिलकर मनाया धवन और अय्यर का जन्मदिन।
*टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है तस्वीर।
टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर जश्न की तस्वीर
गब्बर ने भी मनाया साथी खिलाड़ियों के साथ जन्मदिन
अब हारे तो मतलब सीरीज हारे
इंडिया- बांग्लादेश के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज है, टीम इंडिया पहला मैच हार चुकी है और अब अगर रोहित की टीम एक और मुकाबला हार जाती है तो सीरीज भी हार जाएगी। ऐसे में अब भारतीय टीम को बचे हुए दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन कर, जीत की कहानी लिखनी होगी।