वनडे वर्ल्ड कप 2023 की भारतीय टीम की जर्सी सोशल मीडिया पर हुई वायरल, जाने कितनी अलग है एशिया कप 2023 की जर्सी से? - क्रिकट्रैकर हिंदी

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की भारतीय टीम की जर्सी सोशल मीडिया पर हुई वायरल, जाने कितनी अलग है एशिया कप 2023 की जर्सी से?

एशिया कप 2023 की जर्सी में भारतीय टीम के BCCI लोगो के ऊपर 3 स्टार्स है जबकि वर्ल्ड कप 2023 के BCCI लोगो के ऊपर 2 स्टार्स है।

Team India Jersey (Pic Source-Twitter)
Team India Jersey (Pic Source-Twitter)

5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत हो रही है और इस शानदार टूर्नामेंट का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह बेहतरीन टूर्नामेंट भारत में खेला जाएगा। भारतीय टीम की बात की जाए तो वो इस टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेलेगी।

इस समय भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप 2023 के सुपर 4 का शानदार मैच खेल रही है। एशिया कप 2023 के फाइनल में टीम पहुंच चुकी है और अब उनको 17 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ यह मैच खेलना है।

बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले के दौरान भारत की वनडे वर्ल्ड कप जर्सी की एक झलक ऑनलाइन लीक हो गई है और थोड़ी ही देर में इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। भारत की एशिया कप 2023 की जर्सी और वर्ल्ड कप 2023 की जर्सी में सिर्फ BCCI के लोगो के ऊपर स्टार्स का फर्क है।

जर्सी में है बड़ा फर्क

एशिया कप 2023 की जर्सी में भारतीय टीम के BCCI लोगो के ऊपर 3 स्टार्स है जबकि वर्ल्ड कप 2023 के BCCI लोगो के ऊपर 2 स्टार्स है। तमाम लोग इस चीज को देखकर काफी हैरान है।

फिलहाल मैच की बात की जाए तो बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 266 रन बनाए हैं जबकि भारतीय टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही है। हालांकि दोनों ही टीम में इस मैच को अपने नाम करना चाहेगी। मुकाबला भी काफी बचा है और भारतीय टीम इसमें जबरदस्त वापसी करना चाहेगी।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 को भी जीतने की भारतीय टीम प्रबल दावेदार मानी जा रही है। एशिया कप 2023 में भी अभी तक भारतीय टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और वो अपने इसी फॉर्म को आगे भी जारी रखना चाहेंगे। फिलहाल भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीत कर श्रीलंका के खिलाफ भी जीत दर्ज करना चाहेगी।

close whatsapp
3 खिलाड़ी जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2023 में जगह मिलनी चाहिए थी 5 खिलाड़ी जिन्होंने 1 IPL की टीम के लिए बनाए हैं सबसे ज्यादा रन IPL 2024: ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों को RCB करेगी टारगेट IPL 2024 Auction: इन 5 खिलाड़ियों पर मुंबई इंडियंस पानी की तरह बहाएगी पैसा 5 खिलाड़ी जो T20I डेथ ओवरों में करते हैं सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी IPL 2024: ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों के जेब में बचे हैं इतने करोड़- साल 2023 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी IPL 2024: फ्रेंचाइजियों ने इन 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों को किया रिलीज, देखें लिस्ट IPL 2024: इन 10 खिलाड़ियों को रिलीज कर फ्रेंचाइजियों ने कर दी बड़ी गलती मुंबई इंडियंस के हुए हार्दिक पांड्या..! गुजरात टाइटंस के लिए ऐसा रहा प्रदर्शन