12 जुलाई से शुरू हो रहा है टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा, पूरे शेड्यूल पर डालिए एक नजर
त्रिनिदाद टेस्ट भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला 100वां टेस्ट मैच होगा।
अद्यतन - Jun 13, 2023 9:53 am

भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने वेस्टइंडीज के एक महीने के दौरे पर जाने से पहले लगभग एक महीने का ब्रेक मिलेगा। टीम इंडिया हाल ही में संपन्न हुए WTC 2023 फाइनल के बाद एक महीने आराम करेगी और फिर दो टेस्ट, तीन ODI और पांच T20I मैचों के लिए अगले महीने कैरिबियन दौरे पर रवाना होगी।
दरअसल, क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 12 जून को आधिकारिक तौर पर भारत के कैरिबियन दौरे के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया के 12 जुलाई से 13 अगस्त तक चलने वाले वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत दो मैचों की टेस्ट सीरीज से होगी।
वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल की घोषणा हुई
आपको बता दें, भारत ने आखिरी बार साल 2019 में ऑल-फॉर्मेट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का दौरा किया था, और इस दौरान उन्होंने सभी सीरीज जीती थी। हालांकि, पिछले साल दोनों टीमों ने सीमित ओवरों की सीरीज खेली थी, जिसे भारतीय टीम ने जीती थी। इस बीच, भारत का वेस्टइंडीज दौरा दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ शुरू होगा, जिसके साथ 2023-2025 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) सायकल की शुरुआत होगी।
🚨 NEWS 🚨
2️⃣ Tests
3️⃣ ODIs
5️⃣ T20IsHere's the schedule of India's Tour of West Indies 🔽#TeamIndia | #WIvIND pic.twitter.com/U7qwSBzg84
— BCCI (@BCCI) June 12, 2023
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12-16 जुलाई तक डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेला जाएगा, जबकि त्रिनिदाद का क्वींस पार्क ओवल 20-24 जुलाई तक दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। आपको बता दें, त्रिनिदाद टेस्ट भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला 100वां टेस्ट मैच होगा। जिसके बाद तीन मैचों की ODI सीरीज 27 जुलाई से शुरू होगी, जबकि T20I सीरीज का आगाज 3 अगस्त को होगा।
यहां देखिए भारत के वेस्टइंडीज दौरे का शेड्यूल –
टेस्ट मैच:
12-16 जुलाई: पहला टेस्ट मैच, विंडसर पार्क, डोमिनिका (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से)
20-24 जुलाई: दूसरा टेस्ट मैच, क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से)
ODI सीरीज:
27 जुलाई: पहला वनडे, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस (भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से)
29 जुलाई: दूसरा वनडे, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस (भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से)
1 अगस्त: तीसरा वनडे, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद (भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से)
टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच:
3 अगस्त: पहला T20I मैच, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद (भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से)
6 अगस्त: दूसरा T20I मैच, नेशनल स्टेडियम, गुयाना (भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से)
8 अगस्त: तीसरा T20I मैच, नेशनल स्टेडियम, गुयाना (भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से)
12 अगस्त: चौथा T20I मैच, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा (भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से)
13 अगस्त: पांचवा T20I मैच, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा (भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से)