VIDEO: मुंबई से टी20 वर्ल्ड कप के जीत का जश्न देखिए, रोहित से लेकर विराट तक सभी ने तमाम फैंस को कहा- 'शुक्रिया' - क्रिकट्रैकर हिंदी

VIDEO: मुंबई से टी20 वर्ल्ड कप के जीत का जश्न देखिए, रोहित से लेकर विराट तक सभी ने तमाम फैंस को कहा- ‘शुक्रिया’

भारतीय टीम मुंबई पहुंच चुकी है और Victory Parade की भी शुरुआत हो चुकी है।

Team India (Pic Source-X)
Team India (Pic Source-X)

भारतीय क्रिकेट टीम आज यानी 4 जुलाई को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को जीतकर वापस अपने देश लौट आई है। यही नहीं टीम आज यानी 4 जुलाई को मुंबई में विक्ट्री परेड करेगी।

भारतीय टीम मुंबई पहुंच चुकी है और Victory Parade की भी शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर ऐसी कई वीडियो वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि तमाम क्रिकेट फैंस मुंबई की सड़कों पर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का जमकर स्वागत कर रहे हैं। सभी क्रिकेट फैंस पिछले काफी समय से इसी चीज का इंतजार कर रहे थे कि जल्द से जल्द भारतीय टीम बारबाडोस से भारत पहुंचे और वो उनको आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी के साथ अपने सामने देख सकें।

भारतीय टीम का प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा था और उन्होंने एक मैच में भी हार नहीं झेली थी। यही नहीं सभी खिलाड़ियों ने इस पूरे टूर्नामेंट में धुआंधार प्रदर्शन किया था और तमाम लोगों का दिल जीता था। मुंबई आने से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी मुलाकात की और अपने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के अनुभव को साझा किया। किसी के साथ भारतीय टीम के खिलाड़ियों की मुंबई के विक्ट्री परेड की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

यह रही वीडियो:

 

 

तमाम भारतीय फैंस नरीमन पॉइंट से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम तक अपने खिलाड़ियों का जमकर स्वागत कर रहे हैं। यही नहीं रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के लिए फैंस को जमकर चीयर करते हुए भी देखा गया। सभी खिलाड़ी इस बात से काफी खुश होंगे कि वापस अपने देश आकर उन्हें सभी फैंस से इतना प्यार मिल रहा है।

कुछ ही समय में भारतीय टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम भी पहुंचेगी जहां भी तमाम फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी खिलाड़ियों को देखने का भारतीय फैंस का उत्साह भी सच में कमाल का है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?