दूसरे टेस्ट से पहले जोहानिसबर्ग स्थित इंडिया हाउस में डिनर करने पर पहुंची टीम इंडिया

Advertisement

TeamIndia visit India House at Johannesburg (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर है। शनिवार से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। मैच से पहले गुरुवार को भारतीय टीम जोहांसबर्ग में ‘इंडिया हाउस’ विजिट पर गई। दरअसल भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने जोहानिसबर्ग स्थित इंडिया हाउस में टीम इंडिया को डिनर पर आमंत्रित किया।

Advertisement
Advertisement

इस डिनर पार्टी के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ एक ही ड्रेस कोड में नजर आए। पूरी टीम ने व्हाइट शर्ट, नेवी ब्लू पैंट और ग्रे कलर की नेहरू जैकेट पहन रखी थी। रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, भुवनेश्वर कुमार अपनी पत्नियों के साथ नजर आए। चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार ने के साथ साथ इंडियन क्रिकेट टीम के आधिकारिक पेज से भी इस डिनर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई।

Page 1 / 2
Next

Advertisement