विराट की तरह क्रिकेट खेलेंगी पत्नी अनुष्का शर्मा भी - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट की तरह क्रिकेट खेलेंगी पत्नी अनुष्का शर्मा भी

झूलन गोस्वामी की बायोपिक का नाम रखा गया है 'Chakda Xpress'

Anushka Sharma. (Photo Source: YouTube)
Anushka Sharma. (Photo Source: YouTube)

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपने-अपने क्षेत्र में काफी मशहूर है, समय-समय पर विराट अनुष्का की काम की तारीफ करते रहते हैं। वहीं अनुष्का शर्मा भी मैदान पर पहुंच कर विराट को चीयर करती हैं, लेकिन अब लगता है कि अनुष्का को क्रिकेट से काफी ज्यादा प्यार हो चुका है। जिसका असर उनके काम पर भी दिख रहा है और वो क्रिकेट की एक बायोपिक में नजर आने वाली हैं।

पति विराट को देख क्रिकेटर बन गई पत्नी अनुष्का शर्मा

विराट और अनुष्का की जोड़ी को काफी प्यार मिलता है, दोनों के ही फैन करोड़ों में है। साल 2020 में लगे पहले लॉकडाउन के दौरान ये कपल क्रिकेट खेलते हुए भी नजर आया है, जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। लेकिन अब अनुष्का शर्मा क्रिकेट के खेल को फिल्मी पर्दे पर लेकर आ रही है, जहां वो महिला टीम इंडिया की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का किरदारी निभा रही है, वहीं इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

*झूलन गोस्वामी की बायोपिक का नाम रखा गया है ‘Chakda Xpress’
*टीजर में अनुष्का शर्मा लग रही हैं एक दम असली झूलन गोस्वामी।
*1:03 मिनिट के टीजर में अनुष्का मैदान में अंदर आती हुई आ रही हैं नजर।
*Netflix पर जल्दी ही किया जाएगी इस फिल्म को रिलीज।

यहां देखें फिल्म का टीजर

फिल्म को लेकर क्या बोली अभिनेत्री?

वहीं आज के समय में क्रिकेट पर काफी सारी फिल्में बन रही है, हाल ही में 83 रिलीज हुई थी। कुछ समय पर जर्सी फिल्म रिलीज होगी, तो मिताली राज की बायोपिक भी रिलीज का इंतजार कर रही है। वहीं अनुष्का ने फिल्म को लेकर खुलकर बात करते बयान दिया और कहा कि…

*’Chakda Xpress’वास्तव में एक विशेष फिल्म है-अनुष्का शर्मा।
*इस कहानी से महिला क्रिकेट के बारे में लोगों को पता चलेगा-अनुष्का।
*शर्मा ने बताया की झूलन गोस्वामी ने काफी मुश्किलों का सामना किया था।
*वहीं अभी तक फिल्म की रिलीज डेट नहीं आई है सामने।

close whatsapp