एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे टेम्बा बावुमा, न्यूजीलैंड के खिलाफ भी नहीं खेल पाए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे टेम्बा बावुमा, न्यूजीलैंड के खिलाफ भी नहीं खेल पाए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी

इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Temba Bavuma (Pic Source-Twitter)
Temba Bavuma (Pic Source-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 32वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 28 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हो गए। टेम्बा बावुमा का विकेट ट्रेंट बोल्ट ने झटका। ट्रेंट बोल्ट ने एक काफी अच्छी गेंद फेंकी जिसपर टेम्बा बावुमा खराब शॉट खेल बैठे और वो अपना विकेट गंवा बैठे।

बता दें, अभी तक वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टेम्बा बावुमा अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में तमाम लोगों को उम्मीद थी कि टेम्बा बावुमा अपनी टीम के लिए बड़ी पारी खेलेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दक्षिण अफ्रीका को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा है।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले गेंदबाजी चुनी

बता दें, दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में 6 मैच खेले हैं जिसमें से 5 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं न्यूजीलैंड ने अभी तक 6 मैच में 4 में जीत दर्ज की जबकि दो में उन्हें हार झेलनी पड़ी। दोनों ही टीमों के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है।

दक्षिण अफ्रीका अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे हैं मैच को अपने नाम कर लेता है तो वो भारत के बाद दूसरी टीम होगी जो सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी हो। हालांकि न्यूजीलैंड को हराना इतना आसान नहीं होने वाला है क्योंकि वो भी अभी काफी अच्छे फॉर्म में है। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज इस समय काफी अच्छी लय है और वो इसी को आगे भी जारी रखना चाहेंगे। फिलहाल देख रही है कि इस मैच को कौनसी टीम अपने नाम करती है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?